फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का संग टीम भोज पर पहुंचे कोहली, फैंस से बोले- टीम के सभी सदस्यों का करें सपोर्ट

Thu, 09 Aug 2018 09:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्रशंसकों से केवल एक या दो खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय पूरी टीम का समर्थन करने की अपील की है। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त वाई के सिन्हा के आवास पर मंगलवार शाम आयोजित विशेष भोज में वरिष्ठ राजनयिकों, व्यापार प्रमुखों और राजनीतिज्ञों को संबोधित करते हुए कोहली ने कड़ी मेहनत करने के लिए अपने साथियों की तारीफ की। 

विज्ञापन


अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ समारोह में पहुंचे कोहली ने कहा, 'हम एक टीम के रूप में एक दूसरे के साथ खेलना पसंद करते हैं और काफी जुनून के साथ खेलते हैं।'

उन्होंने कहा, 'मैं प्रशंसकों से केवल इतना कहना चाहता हूं कि पूरी टीम का समर्थन करें क्योंकि हम सभी अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं और हम सभी मिलकर जीत दर्ज करना चाहते हैं। यह एक या दो खिलाड़ियों से जुड़ा नहीं है, यह भारतीय टीम से जुड़ा है।'
विज्ञापन


इस स्वागत समारोह में कोहली और टीम के अन्य सदस्यों ने मेहमानों से बातचीत की, आटोग्राफ दिए और सेल्फी भी खीचीं।  कोहली ने कहा, 'लंदन आना और इस खेल को चाहने वालों से मिलकर अच्छा लगता है।' 

इस मौके पर भारतीय उच्चायुक्त सिन्हा ने कहा, 'पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। हम (पहला टेस्ट मैच) करीबी अंतर से हारे। मुझे पूरा विश्वास है कि लार्ड्स में हम जीत दर्ज करेंगे और फिर श्रृंखला जीतने में सफल रहेंगे।' 

इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स में कल से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पूर्व उच्चायुक्त ने भारतीय टीम के सम्मान में इस भोज का आयोजन किया था। बताते चले कि, भारत अभी पांच मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पीछे चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें