फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड को विश्व कप दिलाने वाले जोफ्रा आर्चर के भाई की हत्या, सदमे में पूरा परिवार

Tue, 16 Jul 2019 09:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंग्लैंड को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले जोफ्रा आर्चर के चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। बारबाडोस में जोफ्रा के चचेरे भाई एशेंटियो ब्लैकमैन के साथ यह घटना तब घटित हुई जब जोफ्रा विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहे थे। महज 24 साल के एशेंटियो को घर के बाहर गोली मार दी गई।

विज्ञापन


अपने चचेरे भाई की हत्या की खबर सुनते ही जोफ्रा सदमे में चले गए थे। परिवार पर टूटे इस दुख के पहाड़ के बावजूद जोफ्रा ने हिम्मत से काम लिया और 11 मैचों में 20 विकेट अपने नाम किए। फाइनल मैच में जोफ्रा आर्चर ने सुपरओवर भी फेंका और इंग्लैंड को वर्ल्ड चैंपियन बनाया।

आर्चर के पिता फ्रैंक ने टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा, 'आर्चर का भाई उनका हम उम्र था, वो काफी करीब थे। उसकी मौत से पहले आर्चर ने उसे मैसेज किया था। जोफ्रा को ब्लैकमैन की मौत से सदमा पहुंचा था लेकिन उन्होंने खेलना जारी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें