भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन से हैरान कार्तिक
भारत को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन इंग्लैंड ने आसानी से इसे हासिल कर लिया था। कार्तिक से पूछा गया कि बुमराह के अलावा कोई बेहतर तेज गेंदबाज क्यों नहीं है? इस पर इस पूर्व स्पिनर ने कहा, जब मैं मैच देख रहा था तो बाल खींचने की कोशिश कर रहा था। मैं खुद आश्चर्य था कि बुमराह के अलावा हम क्यों नहीं कर पा रहे। यही चीज ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी देखने मिली थी। सब गेंदबाज अच्छे हैं, इन सभी गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया है तभी टीम में आए हैं, लेकिन प्रदर्शन क्यों नहीं कर पा रहे ये एक बड़ा सवाल है। इसका जवाब वही लोग दे पाएंगे यहां बैठकर मैं नहीं दे पाऊंगा।