फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस्मान तारिक का दर्द छलका: बार-बार एक्शन पर सवाल उठने पर कहा- विकेट लेने के बाद ही प्रश्न क्यों पूछे जाते हैं?

Tue, 28 Jul 2026 05:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने बल्लेबाजों द्वारा उनकी गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि किसी बल्लेबाज का यह काम नहीं है कि वह उनकी गेंदबाजी की वैधता पर सवाल उठाए। यह जिम्मेदारी अंपायर और मैच रेफरी की है। उस्मान ने कहा कि वह आईसीसी से क्लियर हो चुके हैं और अब इस तरह की घटनाएं बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन
उस्मान तारिक - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने बल्लेबाजों द्वारा उनकी गेंदबाजी एक्शन पर लगातार सवाल उठाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। इस साल टी20 विश्व कप खेल चुके उस्मान ने कहा कि हर बार जब वह किसी बल्लेबाज का विकेट लेते हैं तो उनकी गेंदबाजी की वैधता पर सवाल उठाए जाते हैं, जबकि इसका फैसला करना अंपायर और मैच रेफरी का काम है।
विज्ञापन

टिम डेविड की हरकत पर जताई नाराजगी
हाल ही में इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड लीग के दौरान ट्रेंट रॉकेट्स और बर्मिंघम फीनिक्स के मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड उस्मान की गेंद पर आउट होने के बाद नो-बॉल का इशारा करते नजर आए थे। इस घटना के बाद उस्मान ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'यह बल्लेबाजों का काम नहीं है। इसके लिए अंपायर और मैच रेफरी मौजूद होते हैं। अगर अंपायर मुझे गेंदबाजी करने की अनुमति दे रहे हैं, तो इसका मतलब है कि मेरा गेंदबाजी एक्शन वैध है।'

'हर बार यही होता है'
उस्मान ने कहा कि हर बार उनके गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाया जाना निराशाजनक है। उन्होंने कहा, 'शायद अंपायरों और मैच रेफरी को इस पर कुछ करना चाहिए। मुझे याद है कि दुबई में इंटरनेशनल टी20 लीग के दौरान इंग्लैंड के टॉम बैंटन ने भी ऐसा ही किया था। उस समय उन्हें आउट करने के बाद मैंने अपनी बात साफ तौर पर बता दी थी।'

आईसीसी पहले ही दे चुकी है क्लीन चिट
उस्मान तारिक को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के एक मुकाबले के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किया गया था। हालांकि बाद में आईसीसी ने उनकी जांच के बाद उनके एक्शन को वैध करार दिया था। इस साल ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान उनके गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाते नजर आए थे।

अश्विन भी कर चुके हैं समर्थन
भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी पहले उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन का समर्थन कर चुके हैं। अश्विन का कहना था कि उस्मान के गेंदबाजी एक्शन में जो ठहराव (पॉज) दिखाई देता है, वह नियमों के खिलाफ नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि इस तरह की गेंदबाजी करना आसान नहीं होता और इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।
 
विज्ञापन

'टी20 में स्पिनरों के लिए कोई रहम नहीं'
उस्मान ने कहा कि वह अपनी गेंदबाजी में विविधता लाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा, 'अब यह सब बंद होना चाहिए। मैं अपनी गेंदबाजी में विविधता लाने के लिए बहुत मेहनत करता हूं, क्योंकि आज के टी20 क्रिकेट में स्पिनरों के लिए कोई रहम नहीं है। आपको हर समय पूरी तरह फोकस रहना पड़ता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें