फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार पर रार: मैच रेफरी से शिकायत, अंपायर के फैसलों से नाराज इंग्लैंड, भेदभाव के भी आरोप

Fri, 26 Feb 2021 10:38 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
भारत की हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर @ICC
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने भारत के खिलाफ मौजूदा दिन रात के टेस्ट में अंपायरिंग के स्तर का मसला मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ के सामने उठाया जिन्होंने कहा कि कप्तान मैदानी अंपायरों के सामने सही सवाल उठा रहे थे। इंग्लैंड की टीम तीसरे अंपायर सी शमसुद्दीन के दो फैसलों से नाराज थी। भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल दूसरे ओवर में बेन स्टोक्स की कैच अपील से बच गए। इसके बाद रोहित शर्मा को स्टंप आउट करने की बेन फोक्स की अपील खारिज कर दी गई।
विज्ञापन

2 of 4
मैच के दौरान अंपायर से शिकायत करते रूट - फोटो : ट्विटर
गिल के मामले में कई तरह से फुटेज देखने के बाद उन्हें नाबाद करार दिया गया जबकि रोहित को तुरंत ही नॉट आउट करार दे दिया गया। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'इंग्लैंड के कप्तान और मुख्य कोच ने पहले दिन के खेल के बाद मैच रैफरी से बात की। कप्तान और मुख्य कोच ने अंपायरों की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि फैसलों में निरंतरता होनी चाहिए।' मैच रैफरी ने कहा कि कप्तान अंपायरों से सही सवाल कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 4
स्टोक्स के इस कैच पर भी विवाद हुआ - फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली ने पहले दिन के खेल के बाद कहा था कि अंपायरों ने कई 50-50 निर्णयों को सही तरीके से नहीं देखा। इसी बात की हताशा है। उन्होंने कहा कि जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तब पांच या छह कोणों से फुटेज देखी, लेकिन जब हम फील्डिंग कर रहे थे तो एक ही कोण से देखा।
विज्ञापन

4 of 4
मैच के दौरान अंपायर से शिकायत करते रूट - फोटो : ट्विटर
जब उनसे यह पूछा या कि टीम के कप्तान रूट की अंपायर नितिन मेनन और अनिल चौधरी के साथ रिव्यू के बाद क्या बात हुई तो उन्होंने कहा कि मैं इसका जवाब देना पसंद करता, लेकिन मैं यह कप्तान और सीनियर खिलाड़ियों पर छोड़ता हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें