फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर स्मिथ का निधन, प्रथम श्रेणी में बनाए थे 17000 रन

Wed, 13 Jan 2021 10:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
डॉन स्मिथ - फोटो : twitter@@ECB_cricket
विज्ञापन

इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे बुजुर्ग पुरुष टेस्ट क्रिकेटर डॉन स्मिथ का बुधवार को निधन हो गया। इंग्लैंड की तरफ से तीन टेस्ट खेलने वाले ऑलराउंडर स्मिथ 97 वर्ष के थे। उन्होंने 1957 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान में डेब्यू किया था। 

विज्ञापन


स्मिथ का प्रथम श्रेणी में एक सफल करियर रहा। ससेक्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 377 मैचों में 30 की औसत से 16960 रन बनाए। इस दौरान स्मिथ ने 19 शतक और 88 अर्धशतक भी लगाए। गेंदबाजी में भी वह काफी सफल रहे। स्मिथ ने 340 प्रथम श्रेणी विकेट भी अपने नाम किए थे। 

स्मिथ के निधन पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट कर शोक जताया और उनके परिवार के प्रति अपने संवेदनाएं प्रकट की।



1984 में स्मिथ कुछ समय के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम के कोच भी बने, लेकिन इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ एडिलेड चले गए और फिर ऑस्ट्रेलिया के नागरिक बन गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें