फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसन की शतक से इंग्लैंड ने विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 38 रन से रौंदा

Sun, 17 Jun 2018 06:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेसन रॉय
विज्ञापन

जेसन रॉय (120) और कार्यवाहक कप्तान जोस बटलर (91*) रन की शानदार पारी की बदौलत मेजबान इंग्लैंड ने दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 38 रन से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। जेसन राय को शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 120 रन की धुआंधार पारी खेली।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने आठ विकेट के नुकसान पर 342 रन बनाए। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 47.1 ओवरों में 304 रन बनाकर ही सिमट गई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को जेसन राय और बेयरेस्टो ने तेज शुरुआत दिलाई। पहले विेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 63 रन की साझेदारी हुई। 63 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का पहला विकेट बेयरेस्टो (42) के रूप में गिरा।  रिचर्ड्सन ने पेन के हाथों उन्हें आउट कराकर चलता किया। इसके अलावा इंग्लैंड की तरफ से जो रूट (22), एलेक्स हेल्स (26) और बिलिंग्स ने अपनी टीम में 11 रन जोड़े। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से केन रिचर्ड्सन झये रिचर्ड्सन और एंड्रयू टाई ने 2-2 विकेट लिए।

इंग्लैंड के लक्ष्य की पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को 24 रन के स्कोर पर ट्राविस हेड के रूप में पहला झटका लगा। वह 19 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद डार्सी शॉर्ट भी 21 रन बनाकर आउट हुए। 100 रन के भितर ही कंगारू टीम के 3 विकेट गिर चुके थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शॉन मार्श ने 131 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसके बावजूद भी कंगारू टीम को निराशा हाथ लगी। इंग्लैंड की तरफ से लियाम प्लंकेट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। बता दें कि विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम का पिछले 8 मैचों में यह 7वीं हार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें