फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: सगाई करने जा रहीं ये समलैंगिक महिला क्रिकेटर्स, दुनिया के डर से छिपा रखा था रिश्ता

Sun, 13 Oct 2019 07:38 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कैथरीनन और नताली - फोटो : इंस्टाग्राम

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों कैथरीन ब्रंट और नैटलाई स्काइवर ने शुक्रवार को अपनी सगाई का एलान किया। चार साल तक एक ही छत के नीचे रहने के बाद दोनों महिला क्रिकेटर्स ने अपने प्यार का इजहार करने की हिम्मत जुटाई।

विज्ञापन

2 of 6
कैथरीन और नताली - फोटो : ट्विटर
इन दोनों इंग्लिश क्रिकेटर के रिश्ते में बंधने से बाद से ही सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पिछले साल नए साल के अवसर पर, ब्रंट ने साइवर को अपने दिल की बात बताई थी। साइवर ने ब्रंट को हां कर दिया। ब्रंट और नेटली ने हमेशा से ही इस रिश्ते के लिए एक-दूसरे का पूरी तरह से समर्थन किया है।
विज्ञापन

3 of 6
कैथरीन और नताली - फोटो : ट्विटर
यूनाइटेड किंगडम में अक्टूबर 11 को नेशनल कमिंग डे आउट के नाम से मनाया जाता है, जो एलजीबीटी समूह का दिन कहलाता है। सोशल मीडिया पर अपनी सगाई के बारे में जानकारी देते हुए साइवर ने तीन प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड की हैं। उसने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, "वेलकम टू अवर वाइन एंड मैगजीन पार्टी।

 
 

4 of 6
कैथरीन और नताली - फोटो : ट्विटर
ब्रंट के परिवार के सदस्य इस रिश्ते के खिलाफ थे। उसे अपने माता-पिता को इस रिश्ते के लिए मनाना बिलकुल भी आसान नहीं था। ब्रंट ने उन्हें बहुत समझाया तब जाकर उन्होंने ने इस रिश्ते के लिए हामी भरी।
विज्ञापन

5 of 6
नैट और कैथरिन - फोटो : इंस्टाग्राम
इंग्लैंड क्रिकेट ने अपनी इस दोनों खिलाड़ियों के इस फैसले से काफी खुश हैं। बोर्ड ने नताली स्किवर और कैथरीन ब्रंट को उनके इस फैसले पर बधाई दी है। बोर्ड ने ट्विटर पर दोनों खिलाड़ियों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, नताली स्किवर और कैथरीन ब्रंट को बधाई, इन दोनों ने अपने सगाई की घोषणा कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैथरीन (बाएं) और नताली (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
नताली स्किवर ऑलराउंडर तो कैथरीन है स्टार गेंदबाज

इंग्लैंड क्रिकेट टीम में नताली स्किवर बतौर ऑलराउंडर खेलती हैं। नताली ने 64 वनडे खेलकर कुल 43 विकेट  हासिल किए हैं जबकि उनके नाम 1781 रन भी हैं। वहीं 65 टी20 इंटरनेशनल में नताली ने 48 विकेट झटके हैं और 1096 रन भी बनाए हैं। नताली ने इंग्लैंड के लिए 5 टेस्ट मैच में 2 विकेट हासिल किए हैं। वहीं कैथरीन ब्रंट इंग्लैंड की प्रमुख गेंदबाजों में शुमार हैं। उन्होंने 120 वनडे मुकाबले में कुल 148 विकेट चटकाए हैं। 72 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुकी कैथरीन ब्रंट के नाम 74 विकेट हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें