फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर सारा टेलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

Sat, 28 Sep 2019 08:37 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-6533 रन बनाए हैं सभी प्रारूपों के 226 मैचों में
-232 शिकार विकेट के पीछे किए हैं जोकि महिला क्रिकेट में रिकॉर्ड है
 
विज्ञापन
sarah taylor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तनाव से गुजर रही दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला विकेटकीपरों में से एक इंग्लैंड की सारा टेलर ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। 2006 में 17 साल की उम्र में इंग्लैंड के लिए पदार्पण करने वाली टेलर ने 13 साल के अपने करियर में सभी प्रारूपों में 226 मैच खेले और 6533 रन बनाए। 

विज्ञापन


टेलर ने 10 टेस्ट में 300, जबकि 126 वनडे में सात शतकों और 20 अर्द्धशतकों से 38.26 की औसत से 4056 रन बनाए हैं। टी-20 के 90 मैचों में 29.02 की औसत से उनके नाम 2177 रन हैं। वह कप्तान सी एडवर्ड्स के बाद इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। 

टेलर ने 2017 विश्व कप में इंग्लैंड को घर में विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सेमीफाइनल में 54 और फाइनल में 45 रन की पारी खेली थी। उन्होंने सभी प्रारूपों में विकेट के पीछे रिकॉर्ड 232 शिकार किए हैं।
विज्ञापन


सारा टेलर ने कहा, 'मेरा 2006 में सपना सच हुआ था। मैंने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ जो हासिल किया उस पर मुझे गर्व है। यह मेरे और मेरे स्वास्थ्य के लिहाज से संन्यास लेने का सही फैसला है। मैंने इंग्लैंड की तरफ से खेलते हुए हर पल का आनंद लिया। मेरा समर्थन करने के लिए सभी का आभार।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें