फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान कुक के बल्ले ने इंग्लैंड की बचाई लाज

Sat, 02 May 2015 05:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड टीम के कप्तान और ओपनर एलिस्टेयर कुक ने लंबे समय बाद अपना 26 वां शतक बनाते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे एवं अंतिम टेस्ट में पहले दिन टीम को पूरी तरह सिमटने से बचा लिया।
विज्ञापन


इंग्लैंड ने पहले दिन सात विकेट पर 240 रन बनाए। कुक ने 105 रन बनाए और वह दिन की अंतिम गेंद पर आउट हुए। वह 315 मिनट तक क्रीज पर रुके और 266 गेंदों का सामना किया और 12 चौके लगाए।

वेस्टइंडीज के सबसे पुराने अंतरराष्ट्रीय मैदान पर यह 100 वां टेस्ट शतक था। यहां पहला टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ 1930 में खेला गया था।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को उतरी इंग्लैंड की टीम ने 38 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन कप्तान कुक ने पांचवें विकेट पर मोइन अली के साथ 98 रन जोड़े। अली 58 रनों पर आउट हुए। कुक ने अपना पिछला शतक 35 पारियों और लगभग दो साल पहले लगाया था।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की ओर से जैसन होल्डर ने दो विकेट लिए। जबकि ग्रैबिएल ने ट्रॉट की तेज शार्टपिच गेंदों की कमजोरी का फायदा उठाकर उन्हें आउट किया।

पिछले मैच में टखने में चोट खा बैठे होल्डर पूरी तरह फिट नजर आए। होल्डर ने पहले बैलेंस को क्लीन बोल्ड किया और फिर इयान बेल को अपनी स्लोअर गेंद पर खुद ही कैच आउट किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें