फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvWI: इंग्लैंड की मैच में वापसी, क्राउले-सिबले ने जड़े अर्द्धशतक, मैच रोमांचक मोड़ पर  

Sat, 11 Jul 2020 08:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पांचवां टेस्ट खेल रहे 22 साल के बल्लेबाज जैक क्राउले (76) ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में इंग्लैंड को कुछ हद तक मजबूती प्रदान करने में मदद की। कप्तान बेन स्टोक्स (46) के साथ उनकी चौथे विकेट पर 98 रन की साझेदारी के अलावा सलामी बल्लेबाजों डोम सिबले (50) और रोरी बर्न्स (42) की मदद से मेजबान टीम ने चौथे दिन 8 विकेट पर 284 रन बना लिए। 

विज्ञापन


पहली पारी में 114 रन से पिछडे़ इंग्लैंड की हालांकि अभी तक कुल बढ़त 170 रन की ही हुई है। चायकाल के बाद अंतिम सत्र में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने अपना कमाल दिखाया। अच्छी साझेदारी के बाद स्टोक्स और क्राउले के विकेट कम अंतराल में निकल गए और जोस बटलर (09) भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। दबाव में ओली पोप (12) और बेस (03) भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। इंग्लैंड के पांच विकेट अंतिम एक घंटे में गिर गए। अब क्रिकेट की बहाली के बाद हो रहे पहले टेस्ट का अंतिम दिन मैच रोमांचक हो गया है। इंग्लैंड वेस्टइंडीज को 200 से ज्यादा का लक्ष्य देना चाहेगा जबकि मेहमान टीम की कोशिश रविवार को जल्द से जल्द दो विकेट लेने की होगी। हालांकि पिच अभी टूटी नहीं है।  

चौथे दिन ओपनर बर्न्स के रूप में इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा। उन्होंने 104 गेंद में 42 रन बनाए। बर्न्स और सिबले के बीच पहले विकेट पर 72 रन की साझेदारी हुई । सातवां टेस्ट खेल रहे 24 साल के सिबले ने अपना पहला टेस्ट अर्द्धशतक लगाया। यह इंग्लैंड की ओर से मैच में पहला अर्द्धशतक रहा। सिबले का विकेट दूसरे सत्र में गैब्रिएल ने लिया। तीसरा विकेट डेनली (29) का था जिन्हें रोस्टन ने होल्डर के हाथों कैच कराया। चायकाल के समय स्कोर तीन विकेट पर 168 रन था।  
विज्ञापन


उसके बाद जैक क्राउले के साथ स्टोक्स ने मोर्चा संभाल लिया। स्टोक्स को दूसरी पारी में भी होल्डर ने आउट किया। उसके बाद क्राउले को जल्द ही अल्जारी जोसेफ ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया। क्राउले ने 127 गेंदों पर 76 रन की पारी में आठ चौके लगाए। यह उनका श्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी में पिछले मैच में 66 रन बनाए थे। 

पहले सत्र में धीमी बल्लेबाजी
इंग्लैंड ने दर्शकों के बिना हो रहे मैच में तीसरे दिन के स्कोर बिना किसी नुकसान के 15 रन से आगे खेलना शुरू किया था। सुबह बल्लेबाज इतना धीमा खेल रहे थे कि एक समय नौ ओवर में तीन ही रन बने। पूरे सत्र में 30 ओवर में 64 रन ही बन सके। सिबले के मुकाबले थोड़ा तेज खेल रहे बर्न्स लंच से पहले रोस्टन चेज की शार्टपिच गेंद पर ड्राइव लगाते समय बैकवर्ड प्वाइंट पर कैंपबेल को कैच दे बैठे। बर्न्स ने 104 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए। सिबले को दूसरे सत्र में गैब्रिएल ने डॉवरिच के हाथों कैच कराया। सिबले ने 164 गेंदों पर चार बाउंड्री लगाई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें