फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvsWI: दूसरे टेस्ट से पहले इस युवा अंग्रेज का दावा, कहा- मेरी गेंदबाजी खतरनाक

Wed, 15 Jul 2020 09:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोम बेस - फोटो : social media
विज्ञापन

इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर डोम बेस ने भले ही सिर्फ पांच टेस्ट खेले हों लेकिन उनका मानना है कि उनकी गेंदबाजी में 'निरंतरता और सटीकता' फिलहाल 'खतरनाक' है, जिससे उन्हें राष्ट्रीय टेस्ट टीम में लगातार खेलने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन


22 साल के बेस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथम्पटन में पहले टेस्ट की पहली पारी में दो विकेट चटकाए लेकिन दूसरी पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला और मेहमान टीम ने 200 रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए चार विकेट से जीत दर्ज की।

बेस ने वीडियो कांफ्रेंस के दौरान कहा, 'मुझे लगता है कि मैं बल्ले के दोनों किनारों को निशाना बना रहा हूं। गेंद की लाइन और लेंथ को लेकर मेरी निरंतरता और स्टीकता खतरनाक है। यह ट्रेनिंग के जरिए हासिल होता है, वह अहसास, वह लय... मुझे लगता है कि समय निश्चित तौर पर मेरे पास यह है।'
विज्ञापन


बेस को अंतिम दिन विकेट मिल सकता था लेकिन कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स ने स्लिप में जर्मेन ब्लैकवुड का कैच उनकी पारी की शुरुआत में ही टपका दिया। इस स्पिनर ने रोस्टन चेस को भी पगबाधा किया लेकिन रिव्यू उनके पक्ष में नहीं गया जबकि हॉक आई से पता चल रहा था कि गेंद बीच के स्टंप के ऊपरी हिस्से से टकरा रही है।

उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि मुझे विकेट नहीं मिले लेकिन स्थिति बदल सकती थी। मैं इस समय जिस चीज पर ध्यान दे रहा हूं वह यह है कि गेंद हाथ से कितनी अच्छी तरह छूट रही है। मैं खतरनाक महसूस कर रह हूं और यह काफी अच्छा है।'

बेस ने कहा, 'स्पिनर के रूप में किसी दिन कुछ चीजें आपके पक्ष में जा सकती हैं और कुछ नहीं, यही क्रिकेट है। मैं इसे ज्यादा तवज्जो नहीं देता। मैं बल्ले, गेंद से और क्षेत्ररक्षण में योगदान देना चाहता हूं। मैं सुनिश्चित करना चाहता हूं कि जब मुझे मौका मिले तो मैं इसका फायदा उठाऊं।'

बेस को पता है कि टीम में अपनी जगह बरकरार रखने के लिए उन्हें साथी स्पिनरों मोईन अली और जैक लीच से आगे रहने का तरीका ढूंढना होगा और वह अपने कौशल में सुधार के लिए खेल के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों से सीख रहे हैं। उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड में रहते हुए मैं (ग्रीम) स्वान को खेलते हुए देखकर बड़ा हुआ। काउंटी क्रिकेट में जीतन पटेल का दबदबा रहा। मैं साइमन हार्मर को देखता हूं, वह स्तरीय आफ स्पिनर है। मैंने (रंगना) हेराथ के साथ भी कुछ समय काम किया है।'

बेस ने कहा, 'इन खिलाड़ियों में काफी समानताएं हैं और यही कारण है कि वे दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं। सबसे अहम निरंतरता है, वे गेंद को किसी लाइन और लेंथ पर कर रहे हैं, गेंद हवा में कितनी घूम रही है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें