फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs WI: डॉम सिब्ले और स्टोक्स का अर्धशतक, पहले दिन इंग्लैंड का स्कोर 207/3

Fri, 17 Jul 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : social media
विज्ञापन

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं। डॉम सिब्ले 86 और बेन स्टोक्स 59 रन बनाकर नाबाद हैं। स्टोक्स और सिब्ले के बीच 126* रन की साझेदारी हो चुकी है।

विज्ञापन


इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले दिन का खेल 90 मिनट विलंब से और दूधिया रोशनी में शुरू हुआ। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज पहले टेस्ट की तरह दबाव नहीं डाल सके।

चेस को ब्रेक से पहले कप्तान जैसन होल्डर ने आखिरी ओवर दिया जिन्होंने कप्तान के भरोसे को सही साबित करते हुए दूसरी गेंद पर रोरी बर्न्स (15) को पगबाधा आउट किया। बर्न्स ने इस पर रिव्यू लिया लेकिन रिप्ले में साफ था कि गेंद मिडिल स्टम्प को छूकर जा रही थी।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर लंच के समय इंग्लैंड का स्कोर 13.2 ओवर में एक विकेट पर 29 रन था। पहले सत्र में सिर्फ एक घंटे का खेल हो सका। इसके बाद जाक क्राउले दूसरे सत्र की पहली ही गेंद पर विकेट गंवा बैठे। उन्होंने लेग स्लिप में होल्डर को कैच थमाया। चेस हैट्रिक पूरी नहीं कर सके क्योंकि जो रूट पगबाधा की अपील पर बच गए।

रूट और सिबले ने 52 रन की साझेदारी की लेकिन अलजारी जोसेफ की गेंद पर दूसरी स्लिप में होल्डर को कैच देकर रूट पवेलियन लौट गए। उस समय स्कोर तीन विकेट पर 81 रन था। जोसेफ ने टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार रूट का विकेट लिया है।

रूट अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहला टेस्ट नहीं खेले थे। इंग्लैंड की टीम तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के बिना उतरी है जो जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहने का प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण टीम से बाहर है। वह साउथम्पटन से मैनचेस्टर आते हुए ब्राइटन में अपने घर चले गए थे ।

जेम्स एंडरसन और मार्क वुड को आराम दिया गया है लिहाजा इंग्लैंड के तेज आक्रमण की बागडोर स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स और सैम कुरेन के हाथ में है। वेस्टइंडीज ने पहले मैच में विजयी रही टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें