फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: क्या लॉर्ड्स टेस्ट में वापसी करेंगे बाबर आजम? मैच से पहले फिटनेस को लेकर दी जानकारी

Thu, 27 Aug 2026 09:48 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच गुरुवार से लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मैच से पहले पाकिस्तान के नियमित कप्तान बाबर आजम ने अपनी फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि वह 90 प्रतिशत फिट हैं।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू होगा। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम चोट की वजह से पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे, लेकिन दूसरे टेस्ट उनके खेलने की संभावना है। हाथ की चोट से जूझ रहे बाबर आजम ने पिछले एक सप्ताह में फिट होने के लिए अच्छी ट्रेनिंग और कड़ी मेहनत की है और दूसरे टेस्ट में वापसी और टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। पहले टेस्ट में सलमान अली आगा ने कप्तानी की थी। 
विज्ञापन

बाबर ने खुद को 90 प्रतिशत फिट बताया
बाबर ने मैच से पहले कहा, मैंने कुछ अभ्यास सत्र किए हैं और लॉर्ड्स टेस्ट के लिए 90 प्रतिशत फिट हूं। जब भी आप पाकिस्तान टीम की कप्तानी करते हैं, खासकर इस मैदान पर, तो यह सम्मान की बात होती है और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। चाहे मैं कप्तान के तौर पर मैदान पर हूं या बल्लेबाजी कर रहा हूं, मैं बस अपना गेम खेलूंगा।
विज्ञापन

किसकी होगी प्लेइंग-11 से छुट्टी?
बाबर आजम की वापसी अगर टीम में होती है, तो आउट ऑफ फॉर्म चल रहे युवा सलामी बल्लेबाज अजान अवैस को बाहर किया जा सकता है। आजम ने अब्दुल्ला शफीक को उनकी पसंदीदा जगह नंबर 4 से हटाने से इनकार कर दिया। शफीक शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनके बल्लेबाजी क्रम से छेड़छाड़ उनके और टीम के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बाबर ने कहा, टीम में वापसी के बाद शफीक ने तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की है। उन्हें वहां आत्मविश्वास है इसलिए वह वहीं खेलते रहेंगे। हमारे सीनियर बल्लेबाजों को और अधिक फोकस होकर खेलने की जरूरत है।  

पाकिस्तान कप्तान ने लॉर्ड्स टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने और जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर करने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हम पहले टेस्ट में अपने मुताबिक नहीं खेल पाए। इंग्लैंड जिस तरह से खेल रहा है, उसका श्रेय उन्हें जाता है। हमने अपनी गलतियों पर चर्चा की है। अब हम मैच का इंतजार कर रहे हैं। हमें खुद पर भरोसा है और हम अच्छा क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें