फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvPAK: इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

Sun, 30 Aug 2020 09:51 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टी-20 ट्रॉफी के साथ दोनों कप्तान - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आज तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला ओल्ड ट्रैफड मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था। इंग्लैंड जहां टी-20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर की टीम है तो लगातार हार के बाद पाकिस्तान तालिका में चौथे नंबर पर खिसक चुका है। बेन स्टोक्स, जो रुट, जोस बटलर की गैरमौजूदगी के बावजूद इंग्लिश टीम कागजों पर मजबूत लग रही है।

विज्ञापन


कप्तान इयोन मॉर्गन, डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो किसी भी टीम की बखिया उधेड़ने में माहिर हैं। हालांकि जेसन रॉय के चोटिल होकर बाहर होने से अंग्रेजी खेमे को झटका जरूर लगा है, लेकिन मोईन अली, टॉम करन और डेविड विली जैसे ऑलराउंडर संतुलन पैदा करते हैं। क्रिस जॉर्डन, आदिश रशीद गेंदबाजी का मोर्चा बखूबी संभालेंगे

दूसरी ओर पाकिस्तान अपने नवनियुक्त कप्तान बाबर आजम की अगुवाई में एक नई शुरुआत करने जा रहा। इनकी बल्लेबाजी भी बाबर आजम के ही इर्द-गिर्द घूमती है। 17 सदस्यीय स्क्वॉड में मेजबान टीम को भरपूर विकल्प मिलते हैं। टेस्ट सीरीज में बेहतरीन खेल दिखाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की प्लेइंग इलेवन में जगह तय दिख रही।
विज्ञापन


फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से बाबर को उम्मीद होगी। गेंदबाजी का मोर्चा मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज जैसे धुरंधर संभालेंगे, जिन्हें युवा पेसर शाहिन अफरीद और स्पिनर शादाब खान का साथ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें