फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: लॉर्ड्स टेस्ट में चमके मोहम्मद अब्बास, 900 फर्स्ट-क्लास विकेट का आंकड़ा छुआ

Thu, 27 Aug 2026 08:30 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने लॉर्ड्स टेस्ट में दो विकेट लेकर फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 900 विकेट पूरे कर लिए। अब्बास के नाम 57 पांच विकेट हॉल और 14 बार 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
विज्ञापन
मोहम्मद अब्बास - फोटो : x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स में तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ दो विकेट लेते ही पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 900 विकेट पूरे कर लिए। अब्बास ने यह खास उपलब्धि अपने करियर के 393वीं फर्स्ट-क्लास मैच की पारी में हासिल की। वह 900 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने वाले पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

लॉर्ड्स में दो विकेट लेकर हासिल किया मुकाम
  • इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है।
  • पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीरीज में इंग्लैंड पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुका है।
  • मोहम्मद अब्बास ने मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे और बेन डकेट को आउट कर अपने 900 फर्स्ट-क्लास विकेट पूरे किए।
  • मोहम्मद अब्बास ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 900 विकेट करीब 20 की गेंदबाजी औसत से हासिल किए हैं।
  • उनका यह रिकॉर्ड उनकी निरंतरता और लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है।

अब्बास के नाम फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में दर्ज रिकॉर्ड
  • 900 विकेट
  • 57 बार पांच विकेट लेने का कारनामा
  • 35 बार चार विकेट
  • 14 बार एक मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट

2009 में किया था फर्स्ट-क्लास डेब्यू
36 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने फरवरी 2009 में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में पदार्पण किया था। करीब डेढ़ दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने लगातार अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। टेस्ट क्रिकेट में उन्हें पाकिस्तान की ओर से पहली बार खेलने का मौका अप्रैल 2017 में मिला था।

टेस्ट क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड
अब्बास ने अब तक पाकिस्तान के लिए 32 टेस्ट मैचों में 121 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने 56 टेस्ट पारियों में गेंदबाजी करते हुए 22 से ज्यादा की औसत से विकेट लिए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में दर्ज रिकॉर्ड
  • 121 विकेट
  • 7 पांच विकेट हॉल
  • 6 चार विकेट हॉल
  • 1 मैच में 10 विकेट
  • विदेशों में 85 विकेट
  • विदेशी टेस्ट मैचों में भी अब्बास का प्रदर्शन खासा प्रभावशाली रहा है। 
  • उन्होंने विपक्षी टीम के घर में 85 विकेट 23 से ज्यादा की औसत से लिए हैं।
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अब्बास पर नजर
पाकिस्तान इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे है। ऐसे में अनुभवी मोहम्मद अब्बास से टीम को लॉर्ड्स टेस्ट में बड़ी उम्मीदें हैं। 900 फर्स्ट-क्लास विकेट का आंकड़ा पूरा करने के बाद अब उनकी नजर टेस्ट मैच में पाकिस्तान को वापसी कराने पर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें