इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गुरुवार को लंदन में खेले जा रहे पहले टेस्ट का पहला दिन पाकिस्तान के नाम रहा। तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और हसन अली ने अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड को पहली पारी में 184 रन पर ऑलआउट करने में कामयाब रहा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 58.2 ओवरों में 184 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम पहले दिन का खेल खत्म होने तक 23 ओवर में 1 विकेट खोकर 50 रन बनाई हैं। अजहर अली 18* और हरीश सोहेल 21* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 12 रन के स्कोर पर ही पहला विकेट मार्क स्टोनमैन (4) के रूप में गिरा, जबकि 100 रन के भीतर इंग्लिश टीम के 4 विकेट गिर चुके थे। इंग्लैंड के आखिरी छह विकेट 35 रन के अंदर गिरे।
इंग्लैंड की तरफ से सबसे अधिक रन एलिस्टर कुक (70) ने बनाए जबकि बेयरेस्टो (27), बेन स्टोक्स (38) और जोस बटलर ने अपनी टीम के खाते में 14 रन बटोरे। पाकिस्तान की तरफ से अब्बास (4 विकेट) और अली (4 विकेट) के अलावा आमिर और अशरफ ने 1-1 विकेट हासिल किए।