इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज के आखिरी मुकाबले में गजब का रोमांच देखने को मिला। इंग्लिश कप्तान इयोन मॉर्गन की सेंचुरी (106) की बदौलत इंग्लैंड ने 328 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। मगर आयरलैंड के बल्लेबाजों के सामने ये लक्ष्य छोटा साबित हो गया। ओपनर पॉल स्टर्लिंग और कप्तान एंडी बालबिर्नि की धमाकेदार शतकीय पारी के दम पर आयरिश टीम ने एक गेंद बाकी रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। साल 2011 के वर्ल्ड कप में भी आयरलैंड 329 रन बनाकर ही इंग्लैंड को हराया था।