फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvIRE: मॉर्गन पर भारी पड़ा पॉल स्टर्लिंग का शतक, आखिरी मैच में आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराया

Wed, 05 Aug 2020 08:32 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
England Vs Ireland - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज के आखिरी मुकाबले में गजब का रोमांच देखने को मिला। इंग्लिश कप्तान इयोन मॉर्गन की सेंचुरी (106) की बदौलत इंग्लैंड ने 328 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। मगर आयरलैंड के बल्लेबाजों के सामने ये लक्ष्य छोटा साबित हो गया। ओपनर पॉल स्टर्लिंग और कप्तान एंडी बालबिर्नि की धमाकेदार शतकीय पारी के दम पर आयरिश टीम ने एक गेंद बाकी रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। साल 2011 के वर्ल्ड कप में भी आयरलैंड 329 रन बनाकर ही इंग्लैंड को हराया था।

विज्ञापन


पॉल स्टरलिंग ने 128 गेंदों में 142 रन बनाए, जिनमें नौ चौकें और छह छक्के शामिल थे। वहीं, एंड्र्यू बैलबिर्नी ने 113 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत की दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने कप्तान इयोन मॉर्गन (106) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 328 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें