फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेयरस्टो ने दिलाई इंग्लैंड को सीरीज, 41 गेंदों में 82 रन की पारी खेली

Sun, 02 Aug 2020 06:27 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
विज्ञापन
जीत के बाद खुशी मनाते बिलिंग्स और डेविड विली।
विज्ञापन

विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के 41 गेंदों पर 82 रन की मदद से इंग्लैंड ने आयरलैंड को दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया। आयरलैंड ने अपना दूसरा वनडे खेल रहे 21 साल के ऑलराउंडर कर्टिस कैंफर (68) के लगातार दूसरे अर्द्धशतक की मदद से नौ विकेट पर 212 रन बनाए थे।

विज्ञापन


जवाब में इंग्लैंड ने 32.3 ओवरों में छह विकेट पर 216 रन बनाकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त के साथ सीरीज पर कब्जा कर लिया।  पिछले मैच में 67 रन की पारी खेलने वाले सैम बिलिंग्स 46 और विजयी चौका लगाने वाले डेविड विली 47 रन पर नाबाद रहे।

तीसरा वनडे 4 अगस्त को खेला जाएगा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी पर उतरी आयरलैंड की टीम ने एक समय 91 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। कैंफर ने भारतीय मूल के सैमी सिंह  (25) के साथ 60 रन और आठवें विकेट पर एंडी मैकब्राइन (24) के साथ 56 रन जोड़े। अपनी 87 गेंदों की पारी में कर्टिस ने 8 चौके लगाए।  
विज्ञापन


स्कोर : आयरलैंड : 9 विकेट पर 212 रन (कर्टिस 68, टेक्टर 28, सिमी सिंह 25, मैकब्राइन 24, आदिल राशिद 3/34, एस महमूद 2/45, विली 2/48)इंग्लैंड : 6 विकेट पर 216 रन (बेयरस्टो 82, सैम बिलिंग्स 46*, डेविड विली 47*, जोश लिटिल 3/60, कर्टिस 2/50)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें