रविवार को मौसम खुला रहने की संभावना है। सुखी पिच पर टर्न देखने को मिल सकता है। ऐसे में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ भारतीय टीम में शामिल युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी इंग्लैंड के लिए घातक साबित हो सकती है।
पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को लक्ष्य का पीछा करते हुए मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क के मोर्गन के रवैये को लेकर पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने यह तक कह दिया कि मोर्गन ऑस्ट्रेलियाई पेसर के खिलाफ खौफ में दिखे।
भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा, कप्तान विराट कोहली, हार्दिक पंड्या का बल्ला अच्छा चल रहा है। पिछले मैच में धोनी ने भी काफी सूझबूझ भरी पारी खेली है। भारतीय टीम का अभी अपना बेहतरीन खेल दिखाना बाकी है। मध्यक्रम की कमजोरी अभी भी टीम के लिए चिंता का सबब बनी है।
इसी तरह चौथे बल्लेबाजी क्रम पर विजय शंकर का प्रदर्शन भी कमजोर कड़ी नजर आ रहा है। हालांकि अभी युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को उतारे जाने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि चूंकि टीम अभी जीत रही है इसलिए विजयी एकादश से छेड़छाड़ नहीं की जा रही है।
शानदार रिदम में गेंदबाजी कर रहे भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा है कि हम विपक्ष के बारे में सोचने की जगह अपने कौशल पर फोकस कर रहे हैं। यदि हमारा स्तर अच्छा है तो हमें विपक्ष को लेकर सोचने की जरूरत ही नहीं है।
भारतीय क्रिकेट टीम जब रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी तो पाकिस्तान टीम के कट्टर समर्थक भी भारत की जीत की दुआ करेंगे। दरअसल विश्व कप में समीकरण ही ऐसे बन गए हैं। भारत अगर इंग्लैंड को हरा देता है तो पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना मजबूत होती हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान के सात मैचों में सात अंक हैं और वह छठे स्थान पर है। इंग्लैंड के सात मैचों से आठ अंक हैं। इंग्लैंड को अपने शेष दोनों मैच जीतने जरूरी हैं। यदि भारत इंग्लैंड को हरा देगा तो पाकिस्तान टीम अंक तालिका में ऊपर आ जाएगी। पाक को अफगानिस्तान के बाद पांच जुलाई को बांग्लादेश से खेलना है।
08 : विकेट ले चुके हैं कि दो मैचों में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी
रैंकिंग
भारत 01, इंग्लैंड 02
मौसम : सुहावना मौसम रहने की संभावना। तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है
कुल मैच : 07
भारत जीत : 03
इंग्लैंड जीत : 03
टाई : 01
कुल मैच : 99
भारत : 53
इंग्लैंड : 41
टाई : 02
बेनतीजा : 03
विश्व कप में अब तक हुई सात भिड़ंत
1975 : इंग्लैंड 202 रन से जीता
1983 : भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से दी शिकस्त
1987 : सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने 35 रन से हराया
1992 : इंग्लैंड ने भारत को 9 रन से दी मात
1999 : भारत ने इंग्लैंड को 63 रन से दी शिकस्त
2003 : भारत ने 82 रन से जीत हासिल की
2011 : मैच टाई रहा