हरियाणा की शैफाली वर्मा को पहली बार भारत की वनडे टीम में शामिल किया है। उनके अलावा झारखंड की उभरती हुई विकेटकीपर बल्लेबाज इंद्राणी रॉय में नया चेहरा होंगी। स्नेह राणा की पांच साल बाद टीम में वापसी हुई है। वह 2016 में टीम का हिस्सा थीं पर खेलना का मौका नहीं मिला था। शिखा पांडे और तानिया भाटिया की भी टीम में वापसी हुई है।
नीतू डेविड की अगुवाई वाली चयनसमिति ने अगले महीने होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए शैफाली को तीनों टीमों में जगह दी है। शैफाली को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में हुई घरेलू वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी गई थी। बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ को चोट के चलते इसमें शामिल नहीं किया गया है। मिताली राज एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों में तो हरमनप्रीत कौर तीन टी20 मैचों की सीरीज में टीम की कमान संभालेंगी। मोनिका पटेल और सी प्रत्युषा को टीम से बाहर कर दिया गया है।
टीमें : टेस्ट एंड वनडे : मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), पूनम राउत, प्रिया पुनिया, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, इंद्राणी रॉय, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव।
टी20 टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान) मंधाना (उप-कप्तान), दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, ऋ चा घोष, हरलीन देओल, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, इंद्राणी रॉय, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव, सिमरन दिल बहादुर।
दौरे का कार्यक्रम
टेस्ट मैच : 16-19 जून
वनडे : 27 जून, 30 जून, 3 जुलाई
टी20 : 9 जुलाई, 11 जुलाई-15 जुलाई