फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में श्रीलंका का दौरा करेगा इंग्लैंड फिर भारत से होगी जोरदार भिड़ंत

Wed, 09 Dec 2020 06:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
इंग्लैंड टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंग्लैंड की टीम अगले साल जनवरी में श्रीलंका का दौरा करेगी। बुधवार को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन



श्रीलंका दौरे पर इंग्लैंड की टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 14 से 18 जनवरी और दूसरा टेस्ट 22 से 26 जनवरी के बीच खेला जाएगा।

दोनों मुकाबले बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम (गाले) में खेले जाएंगे। यह टेस्ट सीरीज आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है। गौरतलब है कि यह दौरा मार्च में होना था, लेकिन वार्म अप मैचों के बाद कोरोना के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड की टीम तीन जनवरी को श्रीलंका पहुंचेगी। इस सीरीज के बाद इंग्लैंड की टीम फरवरी में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। बता दें कि भारत दौरे पर इंग्लैंड की टीम चार टेस्ट, तीन वन-डे और पांच टी-20 मैच खेलेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें