फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड से चार दिन में दो बार पिटा पाकिस्तान, मैच में टूटे कई विश्व रिकॉर्ड्स

Wed, 15 May 2019 12:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया
जॉनी बेयरस्टो (128) के बेहतरीन शतक के बूते इंग्लैंड ने चार दिन में दूसरी बार पाकिस्तान को पटका। 14 मई को ब्रिस्टल में खेले गए तीसरे वन-डे में इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान के 358 रन के जवाब में 31 गेंद शेष रहते 6 विकेट से यह लक्ष्य आसानी से पा लिया। इस तरह पांच मैच की वन-डे सीरीज में इंग्लैंड के पास 2-0 की अजेय बढ़त आ चुकी है। याद हो कि सीरीज का पहला मैच रद्द हो गया था जबकि दूसरे मैच में भी पाकिस्तान की हार हुई थी।
विज्ञापन

2 of 6
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : पीटीआई
पाकिस्तान ने ब्रिस्टल में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 358 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 31 गेंदें शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जॉनी बेयरस्टो को शानदार पारी खेलने के लिए 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

3 of 6
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : पीटीआई
इंग्लैंड ने इस साल चौथी बार 350 रन से अधिक का स्कोर सफलतापूर्वक हासिल किया। यही नहीं, वन-डे क्रिकेट में आखिरी पांच ओवर शेष रहते सबसे बड़ा स्कोर हासिल करने के मामले में इंग्लैंड की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। यह रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज है, जिसने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जयपुर में 360 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

4 of 6
फखर जमां - फोटो : पीटीआई
इससे पहले इंग्लैंड द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर फखर जमान (2) और बाबर आजम (15) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटे। दोनों को क्रिस वोक्स ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद इमाम उल हक ने एक छोर संभाले रखा और रिकॉर्ड पारी खेली। वह पारियों के आधार पर सबसे तेज 6 वन-डे शतक लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 27वीं वन-डे पारी में छठां शतक जमाया और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन

5 of 6
इमाम-उल-हक - फोटो : पीटीआई
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरे वन-डे में कुल 717 रन बने जबकि 13 विकेट गिरे। यह दूसरा मौका रहा जब पाकिस्तान ने लगातार दो मैचों में 350 से अधिक रन का स्कोर बनाया हो। इससे पहले पिछले जिम्बाब्वे के खिलाफ उसने यह कमाल किया था। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इसके अलावा टॉम करन ने दो जबकि डेविड विली और लियाम प्लंकेट को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : पीटीआई
359 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को ओपनर्स जेसन रॉय (76) और जॉनी बेयरस्टो (128) ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 105 गेंदों में 159 रन की साझेदारी करके पाक को बैकफुट पर धकेल दिया। इस बीच बेयरस्टो ने अपने वन-डे करियर का सातवां शतक पूरा किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 93 गेंदों में 15 चौके और पांच छक्के की मदद से 128 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से जुनैद खान, इमाद वसीम और फहीम अशरफ को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें