कोरोना काल में क्रिकेट फिर से शुरू हो चुका है, लेकिन इस महामारी के संक्रमण का खतरा अभी भी बरकरार है। इसकी चपेट में अब इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली भी आ गए हैं। विली का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर खुद इसकी घोषणा की।
विली ने ट्वीट किया, ‘आपके संदेशों के लिए आभार। मेरी पत्नी और मेरा कोविड परीक्षण का परिणाम पॉजिटिव आया है। यॉर्कशायर के इस खिलाड़ी ने कहा है कि उन्हें घरेलू टी-20 लीग विटालिटी ब्लास्ट के बाकी बचे मैचों में नहीं खेल पाने का दुख है।' उन्होंने लिखा, ‘इससे भी निराशाजनक यह है कि शनिवार की सुबह (लक्षण पाए जाने से पूर्व) मैं जिन तीन अन्य खिलाड़ियों के संपर्क में आया वे भी जोखिम में हैं और आगे के मैचों में नहीं खेल पाएंगे।'
विली ने इंग्लैंड की तरफ से आखिरी मैच पिछले महीने आयरलैंड के खिलाफ वनडे प्रारूप में खेला था।