इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए भारत की जीत टेस्ट क्रिकेट के लिए शानदार थी और उनकी टीम को विराट कोहली की टीम को उसकी सरजमीं पर चुनौती देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इंग्लैंड के कप्तान ने कहा, 'एक क्रिकेट प्रशंसक के रूप में टेस्ट क्रिकेट को देखते हुए यह खेल के लिए शानदार था और जब हम भारत जाएंगे तो वह दौरा और अधिक रोमांचक होगा।'
रूट ने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी होगी। उनकी टीम काफी अच्छी है और उन्हें पता है कि अपनी घरेलू परिस्थितियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे करता है। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा लेकिन यह हमारे लिए रोमांचक श्रृंखला होगी।' उन्होंने कहा, 'हम श्रृंखला जीतने के इरादे के साथ वहां जाएंगे लेकिन वहां पहुंचने से पहले हमें काफी कड़ी मेहनत करनी होगी।