फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG 1st Test: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, टंग-कुक नए चेहरे, वोक्स की वापसी

Thu, 05 Jun 2025 02:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

टंग और कुक हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट में टीम का हिस्सा रहे थे। टंग मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं, जबकि कुक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। बेन स्टोक्स टीम की अगुआई करेंगे। इस टीम में जोश टंग और सैम कुक नया चेहरा होंगे। वहीं, क्रिस वोक्स की वापसी हुई है। टंग और वोक्स भारत-ए के खिलाफ छह जून से शुरू हो रहे अनधिकृत मैच में इंग्लैंड लायंस टीम का भी हिस्सा हैं। वहीं, जेमी ओवरटन की भी वापसी हुई है।
विज्ञापन

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, सैम कुक, जैक क्राउली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।

टंग और कुक हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट में टीम का हिस्सा रहे थे। टंग मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं, जबकि कुक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। इसके अलावा ओवरटन भी खेलते दिखेंगे, जो तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। टीम को गस एटकिंसन की कमी खलेगी, जो चोटिल होने की वजह से पहले टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ओवरटन की 2022 के बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है।

31 वर्षीय इस गेंदबाज को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में अंगुली में चोट लगी थी, लेकिन उन्हें मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया है और उनके मैच से पहले फिट होने की उम्मीद है। इंग्लैंड की टीम तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स पर काफी निर्भर रहेगी। इसके अलावा ऑलराउंडर जैकब बेथेल भी दिसंबर के बाद वापसी कर रहे हैं। 

भारत के इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल
मैच तारीख स्थान
पहला टेस्ट 20-24 जून लीड्स
दूसरा टेस्ट 2-6 जुलाई बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट 10-14 जुलाई लंदन
चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट 31 जुलाई - 4 अगस्त लंदन
विज्ञापन

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें