फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashes: मार्क वुड का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट में खेलना मुश्किल, टीम के साथ नहीं किया अभ्यास

Sun, 30 Nov 2025 09:46 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन

सार

वुड की फिटनेस पांच मैचों की सीरीज में एक मुद्दा थी क्योंकि वह मार्च में घुटने की सर्जरी के बाद हाल में लौटे थे जो उनके करियर का आठवां ऑपरेशन था।
विज्ञापन
मार्क वुड - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने शनिवार को ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा नहीं लिया जिससे उनके बाएं घुटने की परेशानी को लेकर दूसरे एशेज टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता को लेकर संशय बढ़ गया है। 35 साल के वुड की फिटनेस पांच मैचों की सीरीज में एक मुद्दा थी क्योंकि वह मार्च में घुटने की सर्जरी के बाद हाल में लौटे थे जो उनके करियर का आठवां ऑपरेशन था।
विज्ञापन


वह अपने पैर पर पट्टी बांधकर ट्रेनिंग कर रहे थे। उनके ब्रिसबेन के गाबा में पहले दिन बृहस्पतिवार तक ठीक होने की उम्मीद नहीं है लेकिन इंग्लैंड को उम्मीद है कि वह सीरीज में बाद में वापसी कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें