फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट: इंग्लैंड के आईपीएल खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में नहीं मिलेगी जगह? जानें वजह...

Sat, 15 May 2021 12:42 PM IST
दीप्ति मिश्रा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आईपीएल 2021 में खेलने वाले खिलाड़ियों को इंग्लैंड आराम दे सकता है। दोनों टीमों के बीच दो जून से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के आईपीएल क्रिकेटरों को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह मिलना मुश्किल है। क्रिकेट बोर्ड उन्हें अभ्यास के बिना पृथकवास से सीधे टेस्ट खेलने नहीं उतारना चाहता। दोनों टीमों के बीच दो जून से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी

विज्ञापन


इसके मायने हैं कि जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, क्रिस वोक्स, सैम कुरेन और मोईन अली जैसे खिलाड़ी 2 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज नहीं खेल सकेंगे। आईपीएल स्थगित होने के बाद स्वदेश लौटे खिलाड़ियों का पृथकवास इस सप्ताह के आखिर में खत्म होगा, जबकि लाडर्स पर पहला टेस्ट शुरू होने में दो सप्ताह ही बचे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल खिलाड़ियों के लिए समय बहुत कम बचा है। इसके मायने हैं कि ओली रॉबिनसन, क्रेग ओवरटन और जेम्स ब्रासे जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। वहीं एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ट क्रिकेट का अभ्यास नहीं मिल पाना चिंता का सबब है।वहीं दूसरे खिलाड़ी कई सप्ताह से काउंटी चैम्पियनशिप खेल रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड मंगलवार को चयन समिति की बैठक बुलाएंगे। इससे पहले, इंग्लैंड पुरूष क्रिकेट के प्रबंध निदेशक एशले जाइल्स ने संकेत दिया था कि निलंबित आईपीएल से लौटे खिलाड़ियों का न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलना कठिन है। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में कुछ नए चेहरे शामिल हो सकते हैं।  आईपीएल में इंग्लैंड के 11 क्रिकेटरों ने भाग लिया था। आईपीएल बायो बबल में कोरोना संक्रमण के कारण चार मई को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें