फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: लगातार दूसरी बार इंग्लैंड में हो सकता है टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, भारत समेत इन देशों की दावेदारी मजबूत

Sat, 04 Jun 2022 04:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

कोरोना की वजह से 2021 में इंग्लैंड में कई तरह की पाबंदियां लागू थीं। यही वजह थी कि फाइनल को लॉर्ड्स से साउथैम्पटन शिफ्ट किया गया था। साउथैम्पटन में मैदान के साथ ही होटल भी मौजूद है। ऐसे में खिलाड़ियों को बायो बबल में रखना आसान था।
विज्ञापन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने के लिए सभी टेस्ट टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। 2023 में होने वाले फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया का दावा सबसे मजबूत दिख रहा है। उसके 72 प्वाइंट्स और 75 प्वाइंट पर्सेंटेज हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम 60 प्वाइंट और 71.43 प्वाइंट पर्सेंटेज के साथ दूसरे और भारत 77 प्वाइंट और 58.33 प्वाइंट पर्सेंटेज के साथ तीसरे स्थान पर है। इन तीन देशों की दावेदारी फिलहला सबसे मजबूत है।
विज्ञापन


वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पिछला फाइनल इंग्लैंड के साउथैम्पटन में खेला गया था। वहीं, 2023 में इसका फाइनल एतिहासिक लॉर्ड्स में खेला जा सकता है। पिछली बार (2021 WTC फाइनल) भी डब्ल्यूटीसी का फाइनल मैच लॉर्ड्स में ही होना था, लेकिन कोरोना की वजह से इसे साउथैम्पटन में शिफ्ट कर दिया गया था।
 
Trending Videos

लॉर्ड्स स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना की वजह से 2021 में इंग्लैंड में कई तरह की पाबंदियां लागू थीं। यही वजह थी कि फाइनल को लॉर्ड्स से साउथैम्पटन शिफ्ट किया गया था। साउथैम्पटन में मैदान के साथ ही होटल भी मौजूद है। ऐसे में खिलाड़ियों को बायो बबल में रखना आसान था। अब इंग्लैंड समेत दुनिया भर में कोरोना की पाबंदियां खत्म हो गई हैं। इसलिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) डब्ल्यूटीसी फाइनल लॉर्ड्स में कराने पर विचार कर रहा है।

2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को लॉर्ड्स में कराने को लेकर आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा- हम इस बार खिताबी मुकाबले को लॉर्ड्स में कराने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, हमने इस पर फैसला नहीं लिया और जल्द ही इस पर फैसला लेंगे। अब कोविड से जुड़ी पाबंदियां नहीं हैं तो मुझे नहीं लगता कि लॉर्ड्स से बेहतर कोई विकल्प है। 

लॉर्ड्स स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट में पहला चैंपियन बना था न्यूजीलैंड
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण में न्यूजीलैंड की टीम चैंपियन बनी थी। फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराया था। केन विलियम्सन की अगुआई में कीवी टीम ने विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

लॉर्ड्स में इंग्लैंड को आगामी एक साल में महज दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इसी वजह से फाइनल को लॉर्ड्स में कराने की संभावना बढ़ गई है। इसे अंतिम रूप देने से पहले अभी भी कुछ काम किया जाना बाकी है। आईसीसी अगले महीने होने वाली अपनी वार्षिक आम बैठक में मेजबान की घोषणा कर सकता है।

लॉर्ड्स स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे वर्ल्ड कप के पहले दो फाइनल मैच भी लॉर्ड्स में खेले गए
इससे पहले इंग्लैंड ने वनडे वर्ल्ड कप के भी पहले दो संस्करण की मेजबानी की थी। 1975 और 1979 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी इंग्लैंड ने ही की थी। इन दोनों टूर्नामेंट का फाइनल मैच क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले एतिहासिक लॉर्ड्स में ही खेला गया था। वेस्टइंडीज की टीम ने पहले दो संस्करण में जीत हासिल की। 1975 में विंडीज ने ऑस्ट्रेलिया और 1979 में इंग्लैंड को हराया था।
विज्ञापन

लार्ड्स का मैदान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप(2021-2023) - प्वाइंट्स टेबल

पोजिशन टीम मैच जीते हारे ड्रॉ बेनतीजा अंक प्वाइंट्स पर्सेंटेज
1 ऑस्ट्रेलिया 8 5 0 3 0 72 75.0
2 दक्षिण अफ्रीका 7 5 2 0 0 60 71.43
3 भारत 12 6 3 2 1 77 58.33
4 श्रीलंका 6 3 2 1 0 40 55.56
5 पाकिस्तान 7 3 2 2 0 44 52.38
6 न्यूजीलैंड 6 2 3 1 0 28 38.89
7 वेस्टइंडीज 7 2 3 2 0 30 35.71
8 बांग्लादेश 8 1 6 1 0 16 16.67
9 इंग्लैंड 13 1 7 4 1 18 12.5

ऑस्ट्रेलिया के लिए पाकिस्तान जाकर टेस्ट सीरीज जीतना फायदेमंद रहा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए भारत को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराना फायदेमंद साबित हुआ। भारत को श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से कड़ी टक्कर मिल सकती है। हालांकि, टीम इंडिया के लिए यह अच्छी बात है कि उसे इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट को ड्रॉ कराना है। साथ ही टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है। उसे जीतने पर टीम इंडिया का दावा और मजबूत हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें