फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज सीरीजः इंग्लिश टीम से फिन बाहर, मोंटी अंदर

Mon, 29 Jul 2013 04:16 PM IST
लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज स्टीवन फिन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के लिए रविवार को घोषित टीम से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर जेम्स टेलर को चोटिल केविन पीटरसन की जगह बैकअप बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया है। तेज गेंदबाज क्रिस ट्रेमलेट ने फिन की जगह ली है।
 
ट्रेमलेट आखिरी बार इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच गत वर्ष जनवरी में खेले थे। इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है।

सीरीज में अब तक कोई मैच नहीं खेल पाए तेज गेंदबाज ग्राहम ओनियंस ने 14 सदस्यीय टीम में लेफ्ट आर्म स्पिनर मोंटी पनेसर के लिए रास्ता साफ किया है। पनेसर को टीम में शामिल कर इंग्लैड ने स्पिन विभाग में विविधता बढ़ाई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय चयनकर्ता ज्योफ मिलर ने कहा कि पीटरसन को चोटिल होने के बावजूद टीम में बरकरार रखा गया है।

इंग्लैंड की टेस्ट टीम: एलिस्टर कुक (कप्तान), जोए रुट, जोनाथन ट्रॉट, केविन पीटरसन, इयान बेल, जानी बेरेस्टो, जेम्स टेलर, मैट प्रायर, टिम ब्रेसनन, स्टुअर्ट ब्रॉड, ग्रीम स्वान, जेम्स एंडरसन, क्रिस ट्रेमलेट और मोंटी पनेसर।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें