फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

England Playing XI vs IND: बिलिंग्स होंगे विकेटकीपर, इस घातक गेंदबाज की हुई वापसी, देखें इंग्लैंड की प्लेइंग-11

Thu, 30 Jun 2022 05:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन

सार

एजबेस्टन में यह मुकाबला पिछले साल आयोजित हुई टेस्ट सीरीज का हिस्सा होगा। 2021 के अगस्त-सितंबर में टीम इंडिया इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही थी। तब पांचवां मुकाबला कोरोनावायरस के कारण आयोजित नहीं हो सका था। चार टेस्ट तक भारत 2-1 से आगे था।
विज्ञापन
स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन और सैम बिलिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में एक से पांच जुलाई तक टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए इंग्लैंड की टीम ने एक दिन पहले गुरुवार (30 जून) को अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया। टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की वापसी हुई है। वहीं, सैम बिलिंग्स विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। दूसरी ओर, टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान नहीं किया है।
विज्ञापन


एजबेस्टन में यह मुकाबला पिछले साल आयोजित हुई टेस्ट सीरीज का हिस्सा होगा। 2021 के अगस्त-सितंबर में टीम इंडिया इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही थी। तब पांचवां मुकाबला कोरोनावायरस के कारण आयोजित नहीं हो सका था। चार टेस्ट तक भारत 2-1 से आगे था।

एंडरसन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज के आखिरी मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। तीसरे टेस्ट में उनके स्थान पर जेमी ओवर्टन ने खेला था। ओवर्टन का प्रदर्शन शानदार था। उन्होंने दो विकेट लेने के अलावा 97 रन भी बनाए थे। एंडरसन की बात करें तो वह इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। 39 वर्षीय इस गेंदबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट में 11 विकेट झटके थे।
विज्ञापन


सैम बिलिंग्स को बेन फोक्स के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। बिलिंग्स न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान फोक्स के कोविड-19 रिप्लेसमेंट थे। उन्हें भारत के खिलाफ टेस्ट में विकेटकीपिंग करने का मौका मिलेगा।

भारत के खिलाफ पाचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11: एलेक्स लीस, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), मैथ्यू पॉट्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें