फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

James Anderson: कमाल के एंडरसन! उनके बाद टेस्ट डेब्यू करने वाले 12 इंग्लिश प्लेयर्स उनसे पहले ले चुके संन्यास

Mon, 31 Jul 2023 02:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

एंडरसन ने मई 2003 में लॉर्ड्स में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। वह अब तक इंग्लैंड के लिए 183 टेस्ट खेल चुके हैं। डेब्यू पर जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 23 रन देकर पांच विकेट लिए थे। ब्रॉड उन 12 चुनिंदा बड़े खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने इंग्लैंड के लिए एंडरसन के बाद टेस्ट डेब्यू किया, लेकिन उनसे पहले संन्यास लिया।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। एशेज का आखिरी टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा। हालांकि, उनसे काफी पहले टेस्ट डेब्यू करने वाले जेम्स एंडरसन का मन अभी इंग्लैंड के लिए और क्रिकेट खेलने का है। ब्रॉड के संन्यास के बाद जब 41 साल के एंडरसन से उनके संन्यास को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने साफ मना कर दिया कि वह अभी ऐसा नहीं करेंगे। हैरानी की बात तो यह है कि एंडरसन के बाद टेस्ट डेब्यू करने वाले 12 दिग्गज इंग्लिश प्लेयर्स उनसे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन 41 साल के एंडरसन की फिटनेस अभी भी बेमिसाल है। 
विज्ञापन

एंडरसन के बाद डेब्यू, पर पहले संन्यास

जेम्स एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया
एंडरसन ने मई 2003 में लॉर्ड्स में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। वह अब तक इंग्लैंड के लिए 183 टेस्ट खेल चुके हैं। डेब्यू पर जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 23 रन देकर पांच विकेट लिए थे। ब्रॉड उन 12 चुनिंदा बड़े खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने इंग्लैंड के लिए एंडरसन के बाद टेस्ट डेब्यू किया, लेकिन उनसे पहले संन्यास लिया। ब्रॉड के अलावा इनमें पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड, गेरेंट जोंस, सर एंड्रयू स्ट्रॉस, इयान बेल, केविन पीटरसन, सर एलिस्टेयर कुक, मोंटी पनेसर, मैट प्रायर, ग्रीम स्वान, जोनाथन ट्रॉट और स्टीवन फिन शामिल हैं। इनमें से स्ट्रॉस, बेल, पीटरसन, कुक और ब्रॉड को छोड़कर कोई 100 टेस्ट या इससे ज्यादा नहीं खेल पाया। हालांकि, इन सभी के टेस्ट मैचों के नंबर भी एंडरसन से कम हैं।

एंडरसन के बाद टेस्ट डेब्यू करने वाले इन इंग्लिश प्लेयर्स ने उनसे पहले लिया संन्यास 
खिलाड़ी कितने टेस्ट
खेले
कौन से साल
टेस्ट डेब्यू
पॉल कॉलिंगवुड 68 दिसंबर 2003
गेरेंट जोंस 34 अप्रैल 2004
सर एंड्रयू स्ट्रॉस 100 मई 2004
इयान बेल 118 अगस्त 2004
केविन पीटरसन 104 जुलाई 2005
सर एलिस्टेयर कुक 161 मार्च 2006
मोंटी पनेसर 50 मार्च 2006
मैट प्रायर 79 मई 2007
स्टुअर्ट ब्रॉड 167 दिसंबर 2007
ग्रीम स्वान 60 दिसंबर 2008
जोनाथन ट्रॉट 52 अगस्त 2009
स्टीवन फिन 36 मार्च 2010

मानसिक तौर पर और फिजिकली फिट हैं एंडरसन

जेम्स एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया
जहां एक तरफ इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों ने मानसिक तनाव का हवाला देते हुए क्रिकेट खेलना छोड़ दिया, वहीं उसके उलट एंडरसन मजबूत मानसिक और फिजिकल फिटनेस का सबूत पेश करते हुए अब तक खेलना जारी रखा है। ब्रॉड के संन्यास के बाद जब एंडरसन से इसको लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि वह पांचवें एशेज टेस्ट के बाद क्रिकेट को अलविदा नहीं कहना चाहते क्योंकि अभी वह अपनी टीम को बहुत कुछ दे सकते हैं। 

एंडरसन ने संन्यास को लेकर क्या कहा?

जेम्स एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया
एंडरसन ने मौजूदा एशेज सीरीज में कुल मिलाकर पांच ही विकेट लिए हैं, लेकिन उनका मानना है कि उन्होंने खराब गेंदबाजी नहीं की है। उन्होंने कहा- मुझे नहीं लगता कि मैंने खराब गेंदबाजी की या मेरी रफ्तार कम हुई है। मुझे लगता है कि अभी भी मैं इस टीम को बहुत कुछ दे सकता हूं। जहां तक संन्यास का सवाल है तो मैं कोई जल्दबाजी नहीं करने वाला। अभी मैं टीम को बहुत कुछ दे सकता हूं। आप प्रार्थना करते हैं कि खराब दौर बड़ी सीरीज में नहीं आए, लेकिन मेरे साथ ऐसा हो रहा है । वैसे मेरे पास टीम के लिए कुछ करने का एक और मौका है। एशेज सीरीज के बाद इंग्लैंड को अब जनवरी में भारत में खेलना है और एंडरसन को उम्मीद है कि वह तब तक खेलेंगे।

साल के हिसाब से टेस्ट में एंडरसन का प्रदर्शन
साल मैच विकेट 5w बेस्ट
2003 8 26 2 5/73
2004 3 7 0 4/52
2005 1 2 0 2/117
2006 3 8 0 4/40
2007 5 19 1 5/42
2008 11 46 2 7/43
2009 13 40 2 5/80
2010 12 57 3 6/17
2011 7 35 1 5/65
2012 14 48 1 5/72
2013 14 52 3 5/47
2014 8 40 1 5/53
2015 11 46 2 6/42
2016 12 41 3 5/16
2017 11 55 4 7/42
2018 12 43 1 5/20
2019 5 12 1 5/46
2020 6 23 2 5/40
2021 12 39 2 6/40
2022 9 36 1 5/60
2023 6 15 0 4/18
कुल 183 690 32 --
विज्ञापन

एंडरसन मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

जेम्स एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया
एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए 183 टेस्ट के अलावा 194 वनडे और 19 टी20 भी खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 690 विकेट और वनडे में 269 विकेट हैं। टी20 में उन्होंने 18 विकेट लिए। दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वालों में एंडरसन श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) और ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न (708 विकेट) के बाद तीसरे स्थान पर हैं। एक्टिव गेंदबाजों में एंडरसन शीर्ष पर हैं। तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भी एंडरसन तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर अभी तक 976 विकेट हैं। उनसे ज्यादा विकेट मुरलीधरन (1347 विकेट) और वॉर्न (1001 विकेट) के नाम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें