फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोफ्रा आर्चर ने कंगारुओं को दी चेतावनी, टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण पहले दिया यह बड़ा बयान

Tue, 13 Aug 2019 06:51 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जोफ्रा आर्चर
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि मेहमान टीम यह न सोचे की उसके बल्लेबाज आर्चर के खिलाफ काफी रन बना लेंगे। बता दें कि एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट बुधवार से शुरू हो रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि आर्चर इस मैच से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social Media
आर्चर ने कहा, 'मैंने सफेद गेंद से जितनी क्रिकेट खेली है उससे ज्यादा लाल गेंद से खेली है। यह मेरा पसंदीदा प्रारुप है। लाल गेंद से खेली जाने वाली क्रिकेट टीवी पर ज्यादा दिखाई नहीं जाती इसलिए लोगों को पता नहीं है। स्कोरकार्ड को देखकर आपको असल कहानी पता नहीं चलती कि गेम किस तरह से आगे बढ़ा। जब मैंने ससेक्स के लिए खेलना शुरू किया था तब मैंने सबसे पहले इसी प्रारुप में शुरू किया था।'
विज्ञापन

3 of 4
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया
आर्चर ने 28 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 131 विकेट लिए हैं। उन्होंने साथ ही 1000 रन बनाए हैं। बर्मिघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद आर्चर ने इलेवन चैम्पियनशिप के दूसरे मैच में ससेक्स के लिए खेलते हुए शतक लगाया था और 27 रन देकर छह विकेट लिए थे।
विज्ञापन

4 of 4
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social media
आर्चर ने कहा, 'हां, मुझे अच्छा लग रहा है। बल्लेबाजी का मौका मिलना मेरे लिए अच्छी बात है। सात-आठ सप्ताह विश्व कप में खेला था, वहां बल्लेबाजी के लिए ज्यादा से ज्यादा छह से 10 गेंदें मिली थीं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें