फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jason Roy Banned: इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज के खिलाफ ईसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंध के साथ लगाया भारी जुर्माना

Wed, 23 Mar 2022 09:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया है। रॉय को उनके बुरे व्यवहार के कारण इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की तरफ से प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा बोर्ड ने उनपर 2500 यूरो (करीब दो लाख रुपये) का जुर्माना भी ठोका है। 
 
विज्ञापन
जेसन रॉय - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया है। रॉय को उनके बुरे व्यवहार के कारण इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की तरफ से प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा बोर्ड ने उनपर 2500 यूरो (करीब दो लाख रुपये) का जुर्माना भी ठोका है। 

विज्ञापन


ईसीबी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि रॉय पर बैन और जुर्माना उनके बुरे व्यवहार के कारण लगा है। बोर्ड ने आगे बताया कि अगर रॉय का व्यवहार नहीं सुधरता है तो ये बैन 12 महीनों तक का हो सकता है। इंग्लैंड बोर्ड की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "क्रिकेट अनुशासन समिति के अनुशासन पैनल ने जेसन रॉय के खिलाफ अपना फैसला सुनाया। जेसन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को कबूल कर लिया है, जो व्यवहार उन्होंने किया था वो उन्हें नहीं करना चाहिए था क्योंकि इससे क्रिकेट, ईसीबी और उनकी खुद की बदनामी होती है। जेसन ने ईसीबी के निर्देश 3।3 का उल्लंघन किया है।"

बोर्ड ने आगे कहा, "जेसन इंग्लैंड के अगले उन दो मैचों से सस्पेंड हो गए हैं जिनमें वह चयन के लिए उपलब्ध होंगे लेकिन ये निलंबन 12 महीने का भी हो सकता है। हालांकि ये उनके व्यवहार पर निर्भर करता है। इसके अलावा उन पर 2,500 यूरो का जुर्माना लगा गया है और उन्हें इसे 31 मार्च 2022 तक भरना होगा।' 
विज्ञापन


दाएं हाथ के 31 वर्षीय बल्लेबाज जेसन ने आईपीएल 2022 से अपना नाम वापस ले लिया था। जबकि लीग की नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने उन्हें दो करोड़ रुपये की मोटी रकम के साथ नीलामी में खरीदा था। रॉय ने बायो बबल का हवाला देते हुए खुद को आईपीएल 2022 से अलग कर लिया था। उनके साथ यह पहली बार नहीं था, इससे पहले आईपीएल 2020 में भी वह उस समय हट गए थे जब दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदा था। लेकिन उस समय भी उन्होंने नहीं खेलने का फैसला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें