फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपने पूर्व बल्लेबाज ट्रॉट को बनाया बल्लेबाजी कोच

Mon, 03 Aug 2020 05:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोनाथन ट्रोट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

इंग्लैंड की टीम अब पाकिस्तान के साथ टेस्ट श्रृंखला के लिए तैयार है। तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला को ध्यान में रखते हुए ईसीबी ने पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच बुधवार से टेस्ट श्रृंखला शुरू होगी।

विज्ञापन


बता दें कि इंग्लैंड के लिए 2009-2015 के बीच 52 टेस्ट में 3835 रन बनाने वाले 39 साल के ट्रॉट न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर जीतन पटेल और वारविकशर के तेज गेंदबाज ग्रीम वेल्च का साथ देंगे जो सहयोगी स्टाफ में शामिल हैं। इंग्लैंड के लिए 68 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और सात टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले ट्रॉट ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 18,662 रन बनाए।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला बुधवार से ओल्ड ट्रैफर्ड के मैनचेस्टर में खेली जाएगी जिसके बाद अगले दो मैच साउथम्पटन के एजियास बाउल में खेले जाएंगे।
विज्ञापन


इंग्लैंड ने हाल में वेस्टइंडीज को 2-1 से हराकर तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला जीती थी जिसके बाद कोरोना वायरस महामारी के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें