फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन-डे में नहीं जमा इंग्लैंड का रंग

Tue, 08 Jan 2013 11:17 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट सीरीज में भारत को जोरदार पटखनी देने के बाद वन-डे सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम रंग में नहीं आ पा रही है। भारत ए के हाथों हार मिलने के बाद कड़ाके की सर्दी में इंग्लैंड मेजबान दिल्ली से भी पार नहीं पा सकी। फिरोजशाह कोटला पर मंगलवार को लंबे समय बाद शिखर धवन का बल्ला चला। उन्होंने न सिर्फ शतक ठोका बल्कि दिल्ली को अप्रत्याशित जीत दिलाई। धवन के साथ युवा मिलिंद कुमार व अनुभवी रजत भाटिया की पारियों ने इयान बेल के शतक की चमक फीकी कर दी।
विज्ञापन


पिछले मैच में नहीं खेलने वाले इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक आज खेले और केविन पीटरसन को आराम दिया गया। कुक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पुरानी फार्म में दिखाई। कुक ने 57 गेंदों में 44 रन बनाए और इयान बेल के साथ पहले विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। खब्बू स्पिनर वरुण सूद ने उन्हें बोल्ड किया। तीन विकेट पर 130 रन के बाद बेल ने इओन मोर्गन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 93 गेंदों में 113 रन की साझेदारी की। पिछले मैच की तरह बेल ने यहां भी जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने 125 गेंदों में 10 चौकों दो छक्कों की मदद से 108 रन बनाए।

मोर्गन ने 55 गेंदों में 52 रन बनाए। क्रेग कीसवेटर ताबड़तोड़ 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड ने 50 ओवरों में पांच विकेट पर 294 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वरुण सूद ने 45 रन देकर तीन विकेट लिए। मीडियम पेसर परविंदर अवाना और आशीष नेहरा कुछ नहीं कर सके दोनों को कोई विकेट नहीं मिला। भारतीय टीम से बाहर होने के बाद एक अच्छी पारी का इंतजार कर रहे शिखर धवन ने जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


उन्होंने उन्मुक्त चंद के साथ मिलकर जोरदार शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजो ने फिन, डर्नबैच और मीकर की जमकर धुनाई लगाई और 98 रन जोड़े। 18वें ओवर में उन्मुक्त ट्रेडवेल को उड़ाने के चक्कर में कुक को मिड ऑफ पर कैच दे बैठे। उन्होंने 37 रन बनाए। धवन को मिलिंद का बखूबी साथ मिला। लेकिन उन्हें जो रूट ने 110 के योग पर आउट कर दिया। अपनी शतकीय पारी में शिखर धवन ने तीन छक्के और 14चौके लगाए। लेकिन पूरे रणजी सत्र में एक अच्छी पारी की तलाश में रहे मिलिंद ने रजत भाटिया के साथ मिलकर इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मिलिंद 85 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 78 रन पर नाबाद लौटे जबकि भाटिया ने 33 गेंदों में 45 नाबाद रन की पारी खेली। ट्रेडवेल को दो विकेट मिले।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें