इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान पर 128 रन की बढ़त बना ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 302 रन बना लिए हैं। फिलहाल, क्रीज पर जोस बटलर 33* और सैम कुरान 16 रन बनाकर मौजूद हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान की पहली पारी इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी की बदौलत पहले ही दिन 174 रन पर ही सिमट गई थी।
इग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल 106/2 से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन इंग्लैंड ने बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के स्कोर को 302 तक पहुंचाया। दूसरे दिन इंग्लैंड ने 5 विकेट नुकसान पर 128 रन जोड़े, जबकि उसके 3 विकेट शेष हैं। खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड की तरफ से जो रूट (45), डीएम बेस (49), डीजे मलान (28) और ने अच्छी बल्लेबाजी की। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान, फहीम अशरफ, मोहम्मद अब्बास ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद आमिर ने 2 विकेट हासिल किए।
पाकिस्तान द्वारा बनाए गए 174 रन का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। खेल के पहले दिन 53 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा। पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाजों के बीच 53 रन की साझेदारी हुई थी। पहले दिन इग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलिस्टक कुक (46) और केके जेनिंग्स (29) रन बनाकर आउट हुए थे। पाकिस्तान की तरफ से हसन अली और फहीम अशरफ ने 1-1 विकेट लिए थे।
इससे पहले पहले दिन पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत निराशाजनक रही थी। मैच के दूसरे ओवर के आखिरी गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने इमाम उल हक को जोए रूट के हाथों कैच कराकर पाक को तगड़ा झटका दिया था। इमाम उल हक खाता भी नहीं खोल सके थे। 100 रन के भीतर ही पाकिस्तान के 7 विकेट गिर चुके थे। टीम की तरफ से सिर्फ शदाब खान (56) ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके अलाबा सारे खिलाड़ी सस्ते में निपट गए। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स ने संयुक्त रूप से 3-3 विकेट लिए थे।