फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुक के रिकॉर्ड शतक की बदौलत इंग्लैंड की वेस्टइंडीज के खिलाफ डे-नाईट टेस्ट में बेहतरीन शुरुआत

Fri, 18 Aug 2017 08:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
एलिस्टर कुक - फोटो : twitter
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ डे-नाईट टेस्ट के पहले दिन अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। बर्मिंघम में पहले दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने स्टंप्स तक 90 ओवर में तीन विकेट खोकर 348 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम की रन मशीन एलिस्टर कुक (153*) और डेविड मालन (28*) रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
विज्ञापन


कप्तान जो रूट ने भी 136 रनों की बेहतरीन पारी खेली। बता दें कि इंग्लैंड में पहली बार डे-नाईट टेस्ट खेला जा रहा है। जहां इंग्लैंड पहली बार गुलाबी गेंद से टेस्ट खेल रही है तो वहीं वेस्टइंडीज दूसरी बार डे-नाईट टेस्ट में हिस्सा ले रही है।

ये भी पढ़ें : इंग्लैंड प्लेयर से बार में हुए झगड़े ने बदल दी इस क्रिकेटर की जिंदगी

मेजबान टीम की रन मशीन एलिस्टर कुक (153*) ने पहले ही दिन कई रिकॉर्ड्स बनाते हुए इंग्लैंड को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपना 31वां टेस्ट शतक जमाया और इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट में इंग्लैंड में ही सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। कुक ने ग्रैहम गूच को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इंग्लैंड में 5,917 रन बनाए थे।
विज्ञापन


इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे मार्क स्टोनमैन और टॉम वेस्टली 8-8 रन बनाकर आउट हुए और इंग्लैंड का स्कोर आठवें ओवर में 39/2 हो गया था।

 
विज्ञापन

कुक-रूट की रिकॉर्ड पार्टनरशिप

कुक - फोटो : twitter
यहाँ से एलिस्टेयर कुक ने कप्तान जो रूट के साथ तीसरे विकेट के लिए 248 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई और वेस्टइंडीज से मैच में हावी होने का मौका छीन लिया। डे-नाईट टेस्ट मैचों में में ये अभी तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। 

कुक ने अपना 31वां और रूट ने अपना 13वां शतक पूरा किया। कुक ने अपनी पारी में अब तक 276 गेंदों का सामना किया है, जिसमें 23 चौको की मदद से 150 रन बनाए हैं। वहीं कप्तान रूट ने 189 गेंदों में 22 चौको की मदद से 136 रन बनाए। कैरीबियाई गेंदबाज इन दोनों बल्लेबाजों के सामने असहाय नजर आए।

लगातार 11वें टेस्ट में 50 से ऊपर का स्कोर बनाने के बाद रूट 136 रन बनाकर कीमार रोच की गेंद पर आउट हुए लेकिन कुक ने एक छोर संभाले रखा और अपने 150 रन भी पूरे किये। चौथे विकेट के लिए उन्हें मलान के साथ अविजित 61 रन जोड़ लिए हैं।

वेस्टइंडीज की तरफ से केमार रोच ने दो और मिगुएल कमिंस ने 1 विकेट लिया है। काइल होप ने वेस्टइंडीज की तरफ से अपना टेस्ट डेब्यू किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें