फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: भारत के खिलाफ बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे बटलर, सॉल्ट करेंगे विकेटकीपिंग; कोच मैकुलम ने की पुष्टि

Tue, 21 Jan 2025 09:09 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मैकुलम को पिछले साल सितंबर में मैथ्यू मॉट की जगह इंग्लैंड टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। मैकुलम ने बताया कि किस तरह विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभालने के बजाए मैदान पर फील्डिंग करते वक्त बटलर का प्रभाव गेंदबाजों पर अधिक होगा।
विज्ञापन
जोस बटलर - फोटो : Jos buttler Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने इस बात की पुष्टि की है कि कप्तान जोस बटलर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे, जबकि फिल सॉल्ट विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार को कोलकाता में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह सीरीज इंग्लैंड के सीमित ओवर के मुख्य कोच के तौर पर मैकुलम की पहली सीरीज है। 
विज्ञापन
Trending Videos

मैकुलम को पिछले साल सितंबर में मैथ्यू मॉट की जगह इंग्लैंड टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। मैकुलम ने बताया कि किस तरह विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभालने के बजाए मैदान पर फील्डिंग करते वक्त बटलर का प्रभाव गेंदबाजों पर अधिक होगा। मैकुलम ने कहा, हमारे लिए यह सकारात्मक चीज है क्योंकि इससे बटलर गेंदबाज से बात कर सकेंगे और अंतिम सेकेंड तक रणनीति तैयार कर सकेंगे। हमारे पास टीम में विकेटकीपर के तौर पर कई विकल्प मौजूद हैं। 

मैकुलम बोले - भारत के खिलाफ सतर्क होकर खेलेंगे
मैकुलम के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम आक्रामक शैली के लिए जानी जाती है, लेकिन मैकुलम ने यह कहकर सभी को हैरान कर दिया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ सतर्क होकर खेलेगी। मैकुलम ने कहा, मैं जानता हूं कि यह दौरा मुश्किल होने वाला है क्योंकि हमारा सामना भारत की मजबूत टीम से हो रहा है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी टीम सतर्क शैली की क्रिकेट खेलेगी। यह शानदार और रोमांचक सीरीज होगी। हमें दो महीने पहले से इसके बारे में पता था और यह शानदार है।  
विज्ञापन

दोनों टीम के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पहला मैच बुधवार को ईडेन गार्डेंस में खेला जाएगा। इसके बाद तीन वनडे मैच की सीरीज होगी जो 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगी। 

भारत का पलड़ा भारी
भारत का पलड़ा इंग्लैंड के खिलाफ भारी नजर आ रहा है क्योंकि दोनों टीमों के बीच पिछली चार टी20 भारत ने जीती है। भारतीय टीम ने पिछले साल टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात दी थी और फिर दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें