इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड में किया सुपर लीग में सदर्न वाइपर्स को दूसरे स्थान पर पहुंचाने के बाद चार्लोट ने संन्यास की घोषणा की।
37 साल की चार्लोट ने पिछले वर्ष इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। बता दें कि भारत में वर्ल्ड टी20 के इंग्लैंड के लचर प्रदर्शन के बड़ा चार्लोट को कप्तानी से हटा दिया गया था। इसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था।
चार्लोट ने इंग्लैंड के लिए 23 टेस्ट, 191 वन-डे और 95 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। चार्लोट ने 20 साल तक इंग्लैंड क्रिकेट की सेवा की। 23 टेस्ट में 44।10 की औसत से 1,676 रन बनाए। उन्होंने 191 वनडे मुकाबलों में 38 की औसत से कुल 5992 रन बनाए। अपने दूसरे ही वन-डे में करियर का पहला शतक लगाने वाली चार्लोट का बेस्ट स्कोर 173 रन है। यह पारी चार्लोट ने 1997 में आयरलैंड के खिलाफ खेली थी।
ये भी पढ़ें : कप्तान विराट कोहली ने रोहित को दिया इंटरव्यू और किया बड़ा खुलासा
इंग्लैंड की पूर्व महिला कप्तान ने 14 फरवरी 2016 में आखिरी वन-डे मैच खेला था जबकि 2015 में अपने आखिरी टेस्ट मैच में उतरी थी। अपनी टीम की तरफ से चार्लोट ने दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफी आखिरी टी-20 खेला था, जो उनके इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का अंतिम मैच साबित हुआ।