फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvENG: कप्तान मॉर्गन को लगा बड़ा झटका, ICC ने इंग्लैंड टीम पर ठोका भारी जुर्माना

Mon, 17 Feb 2020 03:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • स्लो ओवर रेट के लिए इंग्लैंड पर लगा जुर्माना 
  • इंग्लैंड को मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माने के तौर पर देना होगा
  • दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 में लगा जुर्माना
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी ने सोमवार को इंग्लैंड टीम पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया है। इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 में स्लो ओवर रेट के लिए मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माने के तौर पर देना होगा। 

विज्ञापन


दरअसल, इंग्लैंड ने तय समय तक अपना ओवर पूरा नहीं किया और एक ओवर पीछे रह गए, जिसके चलते टीम पर ये जुर्माना लगाया गया। आइसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के मुताबिक खिलाड़ी और खिलाड़ी के सपोर्ट स्टाफ पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया जाता है। 

तय वक्त के बाद हर ओवर के लिए खिलाड़ियों पर 20 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगता है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने इस गलती को मान लिया और स्वीकार कर लिया कि टीम तय वक्त में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई। 
विज्ञापन


इंग्लैंड पर ये आरोप ऑन फील्ड अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और अल्लाहुद्दीन पालेकर, और तीसरे अंपायर बोंगानी जेल और चौथे आधिकारिक ब्रैड व्हाइट ने आरोप लगाए। बता दें कि इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को आखिरी टी-20 में पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज भी अपने नाम कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें