फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रह सकता है इंग्लैंड का यह तेज गेंदबाज, घुटने में लगी है चोट

Fri, 04 Apr 2025 10:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

स्कैन से पता चला है कि स्टोन को सर्जरी की जरूरत पड़ेगी जोकि इस हफ्ते होगी। वह 14 हफ्ते तक मैदान से दूर रह सकते हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 18वें सत्र के बाद भारत को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है। भारत और इंग्लैंड के बीच यह सीरीज जून से अगस्त तक खेली जाएगी। इससे पहले ही इंग्लैंड को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि भारत के खिलाफ इस महत्वपूर्ण सीरीज में उसके तेज गेंदबाज ओली स्टोन का खेलना मुश्किल है। स्टोन चोटिल होने के कारण बाहर होने के कगार पर है। 
विज्ञापन


स्टोन को करानी होगी सर्जरी
इस 31 साल के गेंदबाज के दाएं घुटने में चोट उनकी काउंटी टीम नॉटिंघमशायर काउंटी के घरेलू सत्र शुरू होने से पहले अबुधाबी में टीम के अभ्यास सत्र के दौरान लगी थी।  इंग्लैंड के 31 साल के गेंदबाज ने अभी तक पांच टेस्ट खेले हैं। पिछला टेस्ट अगस्त-सितंबर में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। अब तक उन्होंने 17 टेस्ट विकेट लिए हैं। स्कैन से पता चला है कि उन्हें सर्जरी की जरूरत पड़ेगी जोकि इस हफ्ते होगी। वह 14 हफ्ते तक मैदान से दूर रह सकते हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और नॉटिघंमशायर की मेडिकल टीम उनकी चोट पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें