फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा झटका, इस तेज गेंदबाज का पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध

Wed, 04 Jun 2025 05:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

27 वर्ष के एटकिंसन को जिम्बाब्वे में पिछले महीने टेस्ट के दौरान चोट लगी थी जिससे वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज में नहीं खेल सके थे।
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ECB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले मेजबान टीम को झटका लगा है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन का हैमस्ट्रिंग चोट के कारण भारत के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध है।
विज्ञापन


बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'गेंदबाज गस एटकिंसन का भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध है क्योंकि उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है।' 27 वर्ष के एटकिंसन को जिम्बाब्वे में पिछले महीने टेस्ट के दौरान चोट लगी थी जिससे वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज में नहीं खेल सके थे। अगर एटकिंसन फिट नहीं होते हैं तो यह इंग्लैंड के लिये बड़ा झटका होगा क्योंकि मार्क वुड और ओली स्टोन पहले से चोटिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें