फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यास मैचः अंग्रेजों पर जमकर बरसे दीवान

Sat, 10 Nov 2012 09:00 PM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के ओपनर राहुल दीवान इंग्लैंड इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के तीसरे दिन शनिवार को छाए रहे। नाबाद 144 रन की पारी खेले उन्होंने मेहमान टीम को करार जवाब दिया। उनकी इस पारी की बदौलत हरियाणा ने पहली पारी में 333 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 118 रन बना लिए थे जबकि निक काम्प्टन 54 रन और जोनाथन ट्रोट 61 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे।
विज्ञापन


इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर अब कुल बढ़त 306 रन की हो गई है। रविवार को उसके बल्लेबाजों के पास भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने पहले हाथ आजमाने का आखिरी मौका होगा। काम्प्टन ने पहली पारी में भी पचासा ठोका था। दूसरी पारी में ट्रोट कप्तान एलेस्टर कुक की जगह ओपनिंग को उतरे थे।


मैच का तीसरा दिन पूरी तरह राहुल के नाम रहा। हरियाणा के इस 26 वर्षीय बल्लेबाज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने कैरियर छठवां शतक बनाया। राहुल 250 मिनट क्रीज पर रहे और इस दौरान उन्होंने 320 गेंदों का सामना किया और 17 चौके उड़ाए। हरियाणा ने शुक्रवार के चार विकेट पर 172 रन से आगे खेलना शुरू किया था। राहुल 77 और संदीप सिंह 2 रन बनाकर क्रीज पर थे।
विज्ञापन


हरियाणा को सुबह जल्द ही पांचवां झटका लगा। तब संदीप ने टिम ब्रेसवेन की गेंद पर कुक को कैच थमा दिया। संदीप पांच रन ही बना सके। राहुल एक छोर पर टिके रहे जबकि दूसरे छोर से उन्हें पुछल्ले बल्लेबाजों से पूरा सहयोग मिला। कप्तान अमित मिश्रा (17), जयंत यादव (17), अमित वशिष्ठ (16) और चंद्रपाल सैनी ने 35 रन बनाए। राहुल ने सैनी के साथ नौवें विकेट के लिए 60 रन की अहम साझेदारी निभाई। इंग्लैंड की ओर से ब्रेसवेन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके।
 
संक्षिप्त स्कोर : इंग्लैंड इलेवन पहली पारी 521 रन। हरियाणा पहली पारी 333 रन (दीवान 144*, सन्नी 55, सैनी 35, ब्रेसनन 66-3, मीकर 74-3, समित 39-2)। इंग्लैंड इलेवन बिना विकेट खोए 118 रन (काम्प्टन 54*, ट्रोट 61*)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें