फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत होकर अपने सीनियर पर फेंकी शराब, इंग्लैंड क्रिकेट ने लिया चौंकाने वाला फैसला

Sun, 10 Dec 2017 08:52 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
बेन डकेट - फोटो : The Guardian
विज्ञापन
इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट को पर्थ में एक बार के बाहर बेहद शर्मनाक व्यवहार करने के कारण कड़ी सजा भुगतनी पड़ी है। डकेट पर आरोप है कि उन्होंने नशे में धुत होकर अपने सीनियर पर शराब फेंकी। बताया जा रहा है कि डकेट और उनके सीनियर के बीच विवाद हुआ था, जिसका बदला लेने के इरादे से ओपनर ने अभद्र हरकत की।
विज्ञापन


इंग्लैड क्रिकेट ने डकेट को शराब पीने के कारण निलंबीत कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन डकेट पर्थ के एक बार में नशे की हालत में पाए गए। इसके अलावा उनपर अपने सीनियर्स के साथ बहस करने का और उनके ऊपर शराब फेंकने का आरोप भी लगाया गया है।

पढ़ेंः-इस कंगारू ऑलराउंडर ने बेन स्टोक्स के खेलने पर दिया ये बड़ा बयान

रिपोर्ट के मुताबिक '23 साल का यह खिलाड़ी इंग्लैंड लायंस के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। मौजूदा एशेज सीरीज में लायंस के खिलाड़ियों को सीनियर टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलियाई खेल वेबसाइट के मुताबिक, इंग्लैंड के टीम प्रबंधन ने डकेट के खिलाफ अनुशासनात्मक जांच करने की बात कही है। डकेट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले दो दिवसीय मैच में इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत करने वाले थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है कि जब इंग्लैंड का कोई खिलाड़ी इस तरह की हरकत में शामिल पाया गया हो। इससे पहले इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। उन पर भी शराब पीकर एक बार के बाहर कुछ लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप है, जिसके बाद स्टोक्स को एशेज के लिए इंग्लैंड की टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि,अब एशेज के बाद होने वाली वन-डे सीरीज के लिए स्टोक्स को इंग्लिश टीम में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें