इस बार इंग्लैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट के सबसे बड़ा स्कोर बना है और वह भी मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ यह इतिहास रचा।
सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (171), जोस बटलर (नाबाद 90) और जोए रूट (85) की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में तीन विकेट पर 444 रन का स्कोर बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर लिया।
यह स्कोर अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मुकाबला का सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था जब 2006 में उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 443 रन बनाए थे।
इस मैच में एलेक्स हेल्स इंग्लैंड की ओर से वनडे में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी हो गए। उन्होंने रॉबिन स्मिथ को पीछे छोड़ा जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1993 में एजबेस्टन में नाबाद 167 रन बनाए थे।
एलेक्स हेल्स और जोए रूट ने दूसरे विकेट पर 248 रनों की साझेदारी की जो वनडे में इंग्लैंड के लिए दूसरे विकेट पर दूसरी श्रेष्ठ साझेदारी है। इससे पहले 2010 में एंड्रयू स्ट्रास और ट्राट ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 250 रन की साझेदारी की थी।