फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड को भाग्य बदलने का भरोसा

Wed, 09 Jan 2013 11:17 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की कड़ाके की सर्दी में लगातार दो एकदिवसीय अभ्यास मैच हारने के बाद इंग्लैंड को राजकोट में मौसम के साथ-साथ अपना भाग्य बदलने का भी भरोसा है। भारत को टेस्ट सीरीज में शिकस्त देने के बाद इंग्लैंड टीम बड़े हुए मनोबल के साथ क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाकर दोबारा भारत आई है।
विज्ञापन


लेकिन पांच वन-डे मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले ही उसे यहां दोनों अभ्यास मैचों में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में इंग्लैंड के लिए खतरे की घंटी बज गई है क्योंकि उसने भारत में अपनी पिछली दो वन-डे सीरीज 0-5 के अंतर से गंवाई थी। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वन-डे मैच कम स्कोर के बावजूद जीतकर दिखा दिया कि उसे हल्के में लेना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा।

हालांकि मौजूदा इंग्लैंड टीम पहले से कहीं बेहतर दिखाई दे रही है और राजकोट में बदली परिस्थितियों में वह बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। राजकोट में तापमान दिल्ली के सर्द मौसम के मुकाबले ज्यादा बेहतर रहेगा और राजकोट में 20  डिग्री के तापमान के मौसम में इंग्लैंड के लिए खेलना आसान रहेगा।
विज्ञापन


इंग्लैंड के नए सीमित ओवरों के कोच एश्ले जाइल्स को भी वन-डे सीरीज के लिए अपनी रणनीति में परिवर्तन लाना होगा। इंग्लैंड ने वन-डे सीरीज के लिए अपने प्रमुख गेंदबाज जेम्स एंडरसन और चोटिल स्टुअर्ट ब्रोड को विश्राम दे रखा है। इनकी अनुपस्थिति में टिम ब्रेसनन, स्टुअर्ट मीकर, क्रिस वोक्स और जेड डर्नबैच को नए नियमों के तहत ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें