इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सभी प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ियों खासकर बेन स्टोक्स, जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली को भारत और श्रीलंका के दौरे पर रोटेशन नीति के तहत टीम में शामिल करने का फैसला किया। दरअसल, रोटेशन नीति के तहत स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर श्रीलंका दौरे पर नहीं गए थे जबकि बटलर और अली भारत दौरे पर क्रमश: पहले और दूसरे टेस्ट के बाद इंग्लैंड वापस लौट गए। बेयरस्टो और मार्क वुड टीम के साथ जुड़े है तो वही आर्चर सीमित ओवरों की श्रृंखला से पहले स्वदेश लैट सकते है जबकि बटलर फिर से टीम से जुड़ सकते है। बता दें कि स्टोक्स, आर्चर, क्रिस वोक्स जैसे खिलाड़ियों को आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने बरकरार रखा है जबकि मोईन अली, डेविड मलान के साथ 15 अन्य खिलाड़ी गुरुवार को होने वाली नीलामी का हिस्सा होंगे।
कप्तान रूट के बाद कोच सिल्वरवुड ने भी माफी मांगी है, जिसमें उन्होंने मोईन को लेकर गलत बयान दिया था। मीडिया से बातचीत करते हुए कोच ने कहा, 'सबसे पहले, हमें खेद है कि कल हमने जो अली को लेकर कहा था कि उसने (अली) अन्य लोगों के साथ अच्छा बरताव नहीं किया। दरअसल, ऐसा कुछ नहीं है। मैं आपको इसकी गारंटी दे सकता हूं।' इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने स्वदेश लौटने का विकल्प चुनने के अपने बयान के लिए मोईन अली से टीम होटल में माफी मांगी थी। दरअसल, रूट ने दूसरे टेस्ट के बाद कहा था, 'मोईन ने स्वदेश लौटने का विकल्प चुना है। हमने शुरू में ही स्पष्ट किया था कि अगर खिलाड़ियों को लगता है कि वो बायो बबल से बाहर निकलना चाहते हैं तो उनके पास इसका विकल्प है।'