फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvENG: रूट की बेहतरीन गेंदबाजी, इंग्लैंड जीत के करीब

Sun, 19 Jan 2020 11:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : social Media
विज्ञापन

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टेस्ट गेंदबाजी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका को हार की ओर धकेल दिया। रूट ने 31 रन देकर चार विकेट लिए जिससे फालोआन खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट 102 रन पर गंवा दिए। अभी भी उसे पारी की हार से बचने के लिए 188 रन बनाने है। 

विज्ञापन


दो दिन में दूसरी बार बारिश के कारण खेल बाधित होने के बावजूद इंग्लैंड ने चौथे दिन दबदबा बनाए रखा। दक्षिण अफ्रीका के आखिरी चार गेंदबाजों को आउट करने में उसे सिर्फ 28 गेंद लगी। 

ये चारों बल्लेबाज महज एक रन जोड़कर आउट हो गए और तीन विकेट स्टुअर्ट ब्राड ने लिए। दूसरी पारी में रूट ने शानदार गेंदबाजी की जिन्होंने पिछले 90 टेस्टमें कभी एक पारी में दो से अधिक विकेट नहीं लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें